'जिस्म 2' में दिखेंगे नए चेहरे

'जिस्म 2' पर काम कर रही पटकथा लेखक शगुफ्ता रफीक ने कहा है कि प्रस्तावित फिल्म में तीन नए चेहरे नजर दर्शकों को देखने को मिलेंगे।
जिस्म की पटकथा महेश भट्ट ने तैयार की थी जबकि 'जिस्म 2' की पटकथा रफीक तैयार कर रही हैं। इससे पूर्व वे 'वो लम्हे', 'धोखा' और 'आवारापन' जैसी फिल्मों की पटकथा लिख चुकीं हैं।
रफीक ने बताया कि 'जिस्म' की तरह 'जिस्म 2' फिल्म भी दर्शकों को पसंद जरूर आयेगी। फिल्म के लिए निर्देशक पूजा भट्ट के साथ उन्होंने काम करना शुरू कर दिया है। यह फिल्म भी हत्या की गुत्थी पर आधारित होगी। अब देखना यह है कि वो तीन नये चेहरे जॉन-बिपाशा की जोड़ी को किस हद तक टक्कर देती हैं।


Click it and Unblock the Notifications