रूपये का नया रूप काफी सुंदर हैं : बॉलीवुड

rupee-symbol
रूपये की रूपरेखा बदलने से पूरा देश खुश हैं वहीं बॉलीवुड के सितारे बेहद प्रसन्न हैं। अमेरिकी डालर, जापानी येन, ब्रिटिश पौंड स्टलि"ग और यूरोपीय संघ के यूरो की तरह अब भारतीय रुपये को भी अपना चिह्न मिलने पर बालीवुड सितारों ने इसकी तारिफ के पुल बांध दिये हैं।

जूनियर बी अभिषेक बच्चन ने इसकी प्रशंसा करते हुये माईक्रो ब्लागिंग वेबसाइट ट्विटर पर लिखा, 'भारतीय रुपये को दिया गया नया चिन्ह काफी 'कूल" है।" दिल्ली-6 में दमदार अभिनय करने वाली अभिनेत्री सोनम कपूर ने ट्वीट किया, 'मैंने रुपये का नया चिन्ह देखा, यह बहुत खूबसूरत है, यह भविष्योन्मुखी और भारतीयता से भरा है, यह आधुनिक भारत की तरह लगता है।"

पढ़े : भारतीय रुपए को मिली नई पहचान

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार सुबह हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह महत्वपूर्ण फैसला करते हुए रुपये के चिन्ह को मंजूरी दी गयी । सूचना प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने बताया कि इस चिन्ह को 'यूनीकोड मानक, आईएसओ-आईईसी 10646 और आईएस 13194" में शामिल करने के बाद इसका इस्तेमाल भारत के भीतर और बाहर किया जा सकेगा।

आईआईटी के पोस्ट ग्रेजुएट डी उदय कुमार द्वारा डिजाइन किये गये चिन्ह को पांच प्रविष्टियों में चुना गया। यह चिन्ह हिन्दी का अक्षर 'र" है, जिसमें एक समानान्तर लाइन और डाली गयी है। यह अंग्रेजी के अक्षर 'आर" से भी काफी मिलता जुलता है ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X