..................... New Dialogue From Shahrukh Khan’s Raees - Hindi Filmibeat

Eid DHAMAKA: फिल्म नहीं तो क्या.. शाहरूख के 'रईस का नया डॉयलोग रिलीज

सरप्राइज.. सरप्राइज.. जी हां, शाहरूख खान के फैंस के लिए खुश होने वाली खबर है। इस साल भले ही आपको शाहरूख की बहुप्रतीक्षित फिल्म रईस ना देखने मिल पाई हो। लेकिन रईस के डाइरेक्टर ने फिल्म का एक और डॉयलोग रिलीज किया है। दरअसल, राहुल ढ़ोलकिया ने ट्विटर पर लिखा- " चलो ईद पर फिल्म नहीं, एक छोटा सा डॉयलोग ही सही :

"Gussa shaitaan Ka Hunar hai, issliye haraam hai" #raees @RaeesTheFilm #EidMubaarak."

new-dialogue-from-shahrukh-khan-raees

हम्मम.. कोई शक नहीं यह छोटा सा सरप्राइज भी किंग खान के फैंस के लिए काफी धमाकेदार है। इससे पहले भी रईस का एक डॉयलोग काफी फेमस हो चुका है.. ''बनिए का दिमाग.. मियां भाई की डेयरिंग..' फिल्म में शाहरूख खान, माहिरा खान और नवाजुद्दीन सिद्दिकी मुख्य किरदार निभा रहे हैं।
बहरहाल, रईस के अलावा भी शाहरूख की कई फिल्में लाइन में हैं। यहां जानें शाहरूख की आने वाली फिल्में-
डियर जिंदगी

इंग्लिश- विंग्लिश फेम निर्देशक गौरी शिंदे की अगली फिल्म में शाहरूख खान और आलिया भट्ट को लॉक किया गया है। यह एक अलग तरह की लव- स्टोरी होगी। फिल्म 25 नवंबर को रिलीज होगी।

रईस
राहुल ढ़ोलकिया की इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के ट्रेलर में शाहरूख का काफी डार्क किरदार दिखाया गया है। फिल्म ईद के मौके पर इस साल रिलीज होने वाली थी। अब 26 जनवरी को रिलीज होगी।

द रिंग
वहीं, शाहरूख खान ने इम्तियाज अली की अगली फिल्म की शूटिंग भी शुरु कर दी है। फिल्म 2017 के अगस्त में रिलीज हो सकती है।

आनंद एल राय की फिल्म
शाहरूख खान आनंद एल राय की फिल्म भी कर रहे हैं। बता दें, यह फिल्म एक बौने आदमी पर होगी। यह फिल्म 21 दिसंबर 2018 को रिलीज होगी।

ऐ दिल है मुश्किल
करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में शाहरूख खान कैमियो करते दिखेंगे। माना जा रहा है वह फिल्म में ऐश के पति बने हैं।

डॉन 3
हमें पता है कि फिल्म से जुड़ी कोई बात सामने नहीं आई है,, लेकिन फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने इतना तो फाइनल कर ही दिया है कि डॉन 3 में शाहरूख खान फाइनल हैं।

आदित्य चोपड़ा की फिल्म
साल 2017 के अंत तक शाहरूख को लेकर आदित्य चोपड़ा अगली फिल्म की शुरूआत करेंगे। यह एक पीरियड ड्रामा होगी, जिसमें शाहरूख योद्धा का किरदार निभाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X