Opps: सेंसर बोर्ड ने काटे 'शमिताभ' के डॉयलोग और सीन्स
अमिताभ बच्चन की फिल्म 'शमिताभ' इस हफ्ते सिनेमाघरों में दस्तक देगी। लिहाजा, हाल ही में फिल्म को सेंसर बोर्ड की कैंची से गुजरना पड़ा। पहलाज निहलानी की अध्यक्षता में सेंसर बोर्ड का पहला शिकार हुई अमिताभ बच्चन की इस फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट जारी किया है।
लेकिन आपको बता दें, सेंसर बोर्ड ने फिल्म 'शमिताभ' के तीन दृश्यों और कुछ संवादों पर कैंची चलाई है। खबरों के अनुसार, 'शमिताभ' के कुछ संवादों में अभद्र शब्दों का प्रयोग किया गया है। लिहाजा, सेंसर बोर्ड की जांच समिति ने 'शमिताभ' को प्रमाणपत्र देने से पहले उसके निर्माताओं से फिल्म से उन शब्दों और सीन को हटाने का निर्देश दिया है।
वहीं, जानकारी के अनुसार, डॉयलोग्स के अलावा सेंसर बोर्ड के सदस्यों ने फिल्म के तीन दृश्यों पर भी आपत्ति जताई थी। एक दृश्य वह था, जिसमें फिल्म के हीरो धनुष कब्रिस्तान तोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा एक दृश्य में वह गंदे इशारे कर रहे हैं। बोर्ड के सदस्यों ने इन सीन्स पर आपत्ति जताई और फिल्म से काटने को कहा।
बहरहाल, फिल्म के निर्देशक आर बाल्की इस कटाई छंटाई से कुछ खास आहत नहीं लग रहे हैं। बल्कि उन्होंने कहा, 'सेंसर बोर्ड के लिए की गई फिल्म की स्क्रीनिंग बहुत अच्छी रही। यू/ए सर्टिफिकेट मिलने से हम खुश हैं।
गौरतलब है कि शमिताभ 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications
