मुंबई एयरपोर्ट पर हाथों में चूड़ा, मांग में सिंदूर भरे दिखीं नई दुल्हनिया रकुल प्रीत सिंह, फैन्स बोले- नजर ना

Rakul Preet Singh

New bride Rakul Preet Singh was seen at Mumbai airport: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh ) और जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) की 21 फरवरी को गोवा में शादी हुई है। बता दें कि शादी के बाद सभी मेहमान अपने घर रवाना हो चुके थे, लेकिन 24 फरवरी को न्यूली वेड कपल गोवा से निकला है। हाल ही में कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान रकुल प्रीत सिंह के लुक के देख फैन्स की आंखें खुली रह गईं। जी हां, नई नवेली दुल्हनिया पीले रंग के फ्रांक सूट में नजर आईं। गले में डायमंड का मंगलसूत्र कानों में लंबे इयरिंग, हाथों में पिंक चूड़ा, मांग में सिंदूर भरे रकुल का ये लुक फैन्स का दिल जीत रहा है।

शादी के बाद पहली बार दिखा कपल
रकुल प्रीत सिंह के साथ ही जैकी भगनानी भी एंब्रॉयडरी कुर्ता पायजामा पहने नजर आ रहे हैं। रकुल और जैकी का लुक सोशल मीडिया पर छा गया है। बता दें कि इस दौरान दोनों की केमिस्ट्री भी खास देखने को मिली। रकुल का पैपराजी को देख यूं शर्माना और जैकी का रकुल को संभालना फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है। बता दें कपल को शादी के बाद पहली बार साथ में देखकर फैन्स दोनों की शुभकामनाएं दे रहे हैं। तो कोई नजर ना लगे का कमेंट कर रहा है।

मुंबई में होगा रिसेप्शन
जैकी भगनानी के पिता वासु भगनानी के मुताबिक एक रिसेप्शन मुंबई में भी रखा जाएगा। जहां इंडस्ट्री के तमाम सितारे, डायरेक्टर के साथ ही बिजनेस वर्ल्ड के लोग भी शामिल होंगे। बात दोनों के हनीमून पर जाने की करें तो रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी किसी विदेशी यात्रा पर रिसेप्शन के बाद जा सकते हैं, लेकिन वासु भगनानी कहते हैं कि अक्षय की फिल्म बड़े मियां छोटे मिया फिल्म रिलीज के बाद रकुल जैकी हनीमून पर जाने का प्लान बना रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X