स्क्रिप्ट की मांग पर ही पहनूंगी बिकनी: परिणीति चोपड़ा

परिणीति ने कहा कि, मैंने कोई सीमाएं तय नहीं की हैं और इसीलिए मैं अपने पर विश्वास करती हूं । जब आप कहानी पढ़ लेते हैं और चुम्बन संबंधी किसी दृश्य को याद करते हैं तथा सोचते हैं कि कहानी अच्छी है...लेकिन चूंकि इसमें एक चुम्बन दृश्य है, इसलिए आप यह नहीं करेंगे । इसका मतलब यह है कि लेखक ने जिस मकसद से दृश्य को लिखा है, आप उसे समझ नहीं पाए । इशकजादे में भी उनके तथा उनके सह कलाकार अर्जुन कपूर के बीच कुछ अंतरंग दृश्य हैं ।
उन्होंने कहा, जब मैं यह 'इशकजादे'कहानी पढ़ रही थी तब मैंने प्रेम या चुम्बन संबंधी दृश्य के बारे में नहीं सोचा था । फिल्म में इस दृश्य को डालना सही है और इसका मतलब यह नहीं है कि यह लुत्फ या हर किसी के लुत्फ उठाने के लिए डाला गया । अदाकारा ने कहा, यदि आपको कहानी पसंद है यदि लेखक का उद्देश्य प्रेमालाप, चुम्बन या बिकनी या नृत्य या कोई भी दृश्य डालने का है तो मैं यह करूंगी । मेरा मानना है कि कलाकार होने के नाते किसी को भी किसी तरह की सीमा नहीं रखनी चाहिए।
इशकजादे रोमांटिक फिल्म है ।यशराज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चापेड़ा द्वारा निर्मित इस फिल्म को हबीब फैजल ने निर्देशित किया है । फिल्म जहां अर्जुन के लिए शुरुआती मंच है, वहीं दो दूनी चार के बाद निर्देशक के रूप में फैजल के लिए यह दूसरी फिल्म है । गत 11 मई को रिलीज हुई इशकजादे बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है और अपने पहले सप्ताहांत में इसने 16 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। ऐसा माना जाता है कि फिल्म 25 करोड़ रुपये में बनकर तैयार हुई ।


Click it and Unblock the Notifications











