कभी नहीं सोचा था कि मैं मैरिकॉम बनूंगी: प्रियंका चोपड़ा
आज प्रियंका चोपड़ा को फिल्मों में आये दस साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है। अपने दस साल के फिल्मी करियर में पीसी ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में की है। लेकिन मैरिकॉंम में निभाया रोल उनके लिए काफी अनोखा है।

अपनी फिल्म को प्रमोट करते वक्त पीसी ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह किसी फिल्म में एथलीट की भूमिका निभाएंगी। 'मेरी कॉम' से प्रियंका ने बहुत कुछ सीखा है।
प्रियंका ने कहा, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं एक एथलीट की भूमिका करूंगी या मैं एथलीट बन सकती हूं। मैं खेलों के बारे में कुछ नहीं जानती थी। किसने सोचा होगा कि एक लड़की मांसपेशियां और बाइसेप्स बना सकती है, लेकिन मेरे साथ ऐसा हुआ।"
मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं एक एथलीट की भूमिका करूंगी
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता प्रियंका ने कहा, "मैंने सीखा कि अगर आप में कुछ पाने का जज्बा है, तो कुछ भी हो सकता है और आप कुछ भी कर सकते हैं।नवोदित निर्देशक उमंग कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'मेरी कॉम' पांच सितंबर को सिनेमाघरों में उतरेगी।
तो पीसी का बिंदासपन अमेरिकन सनसनी मैडोना की देन है!
फिल्म भारत की होनहार बेटी मैरिकॉम की रीयल लाइफ पर आधारित है। फिल्म के गाने और ट्रेलर ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। निर्देशक उमंग कुमार ने तो दावा किया है कि पीसी को मैरिकॉम में देखकर लोग एकबार फिर से उनके कायल हो जायेंगे। देखते हैं कि उमंग कुमार के दावों में कितनी सच्चाई है?
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/OxsKcx1IwI8?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications











