संघर्ष कभी मत रोको: लीजा रे

By Jaya Nigam

फिल्म अभिनेत्री लीजा रे कैंसर के असाध्य रोग से पीड़ित हैं। लेकिन इतनी मुश्किल बीमारी से लीजा डट कर लड़ रही हैं। बीमारी से लड़ने के लिए आदमी को दवाओं के साथ-साथ अपनी जीवनी शक्ति बचाए रखने के लिए भी संघर्ष करना पड़ता है। लीजा इस बात को बखूबी जानती हैं इसलिए वह हाल ही में ऋषिकेष की यात्रा कर के वापस लौटी हैं। लीजा रे की ऋषिकेष यात्रा का उद्देश्य कैंसर से आध्यात्मिक तरीके से निपटना है।

लीजा ने ऋषिकेष यात्रा के अपने अनुभवों को ब्लॉग पर लिखा है, "मैं अभी हिमालय की गोद में स्थित ऋषिकेश से लौटी हूं। गंगा दर्शन, आध्यात्मिक रंग दर्शन जैसा रहा।" लीजा ने अपने ब्लॉग का शीर्षक 'संघर्ष कभी मत रोको' रखा है।
लीजा ने ब्लॉग में लिखा है कि कई तीर्थस्थलों की यात्रा करने के बाद जीवन के प्रति उनका दृष्टिकोण बदल गया है। अमेरिका से इलाज कराकर 37 वर्षीय लीजा गत 15 फरवरी को भारत वापस लौटी हैं।

उन्होंने लिखा है, "ऋषिकेश में गंगा किनारे मैं अपने पापा के साथ अपनी अंगुलियों को पवित्र जल धारा में डाले घंटों बैठी रही। पापा ने अपने हाथ से मेरे सिर पर पानी की कुछ बूंदें डाली। हम निर्मल जलधारा को एकटक देखते रहे। मानो नदी की इस पवित्र धारा में लोगों का दुख भी बहा जा रहा था। गंगा जल ने हमारे हृदय के पाप धो दिए"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X