'गोलमाल' में संवादों की कमी नहीं खली : तुषार

Tusshar-kapoor
शायद ही किसी को बिना संवादों की कोई भूमिका पसंद आए लेकिन 'गोलमाल' श्रृंखला की फिल्मों में एक गूंगे का किरदार करने वाले अभिनेता तुषार कपूर को उनकी इस तरह की भूमिकाएं उबाऊ नहीं लगती हैं। तुषार ने कहा, "मुझे यह कभी भी महसूस नहीं हुआ कि फिल्म में मेरे संवाद नहीं है। इस किरदार को आज सब पहचानते हैं क्योंकि यह गूंगा है, यदि ऐसा नहीं होता तो यह भी किसी अन्य किरदार जैसा ही होता। इस किरदार को पूरी फिल्म में बहुत महत्वपूर्ण दृश्य मिलते हैं। इसलिए मुझे कभी भी किसी और चीज की आवश्यकता महसूस नहीं होती।"

तुषार ने 2006 में आई 'गोलमाल' में लकी का किरदार किया था। इसके बाद उन्होंने 2008 में आई 'गोलमाल रिटर्न्‍स' में इस किरदार को और विस्तार दिया। ये दोनों ही फिल्में बॉक्सऑफिस पर बेहद सफल रही थीं। अब इस श्रृंखला की तीसरी फिल्म 'गोलमाल 3' पांच नवम्बर को प्रदर्शित होने जा रही है और तुषार इसमें भी मूक अभिनय करेंगे। फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े और अरशद वारसी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

तुषार इससे पहले 'मुझे कुछ कहना है', 'कुछ तो है', 'गायब', 'क्या कूल हैं हम', 'शूटआउट एट लोखंडवाला' और 'लाइफ पार्टनर' जैसी फिल्मों में अभिनय कर सकते हैं। उनकी आने वाली फिल्मों में 'लव यू मि. कलाकार', 'हम, तुम और शबाना', 'शोर' और 'रन भोला' शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X