''मैंने सलमान खान पर कभी दोष नहीं डाला.. यह झूठ है..''
[बॉलीवुड न्यूज] 'जग्गा जासूस' के निर्देशक अनुराग बसु ने ट्विट कर यह साफ किया है कि उन्होंने जग्गा जासूस को लेकर कभी सलमान खान पर कोई दोष नहीं मढ़ा है। बता दें, रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की फिल्म जग्गा जासूस साल 2014 से ही फ्लोर पर है, लेकिन फिल्म कई बार पोस्टपोंड हो चुकी है।
बता दें, कुछ समय पहले यह अफवाह उड़ी थी कि कैटरीना कैफ ने सलमान खान से काफी लंबी मुलाकात की थी और अनुराग बसु इस मीटिंग को फिल्म में देरी की वजह मानते हैं। कुछ रिपोर्ट्स ने यहां तक कह दिया कि अनुराग सलमान खान से काफी खफा है।
एक ही जैसी होगी.. आमिर की 'दंगल' और सलमान की 'सुल्तान'..
बहरहाल, अनुराग बसु ने अब सभी अफवाहों पर ताला लगा दिया है। खैर, यह पहली बार नहीं है कि अनुराग बसु और सलमान खान से जुड़ी ऐसी खबरें आ रही हैं। पहली भी अनुराग ने एक इंटरव्यू के दौरान सलमान को बोरिंग एक्टर कहा था। जबकि रणबीर कपूर को रिस्क टेकर का दर्जा दिया था।
बहरहाल, यहां देखें फिल्मों की लिस्ट, जो टलते टलते रिलीज होगी 2016 में-


Click it and Unblock the Notifications


