वरुण धवन की Bhediya का ट्रेलर देखते ही लोगों को याद आई राहुल रॉय की 30 साल पुरानी फिल्म Junoon!

वरुण धवन स्टारर फिल्म 'भेड़िया' का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है, जहां वरुण भेड़िया बनते नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में देख सकते हैं कि एक भेड़िया के काटे जाने के बाद वरुण के किरदार में शक्ति आ जाती है और वो हर रात खूंखार भेड़िया में बदल जाता है। बता दें, ये एक हॉरर- कॉमेडी फिल्म है।
बहरहाल, जैसे ही भेड़िया का ट्रेलर दर्शकों के सामने आया, लोगों को इसे देखकर राहुल रॉय- पूजा भट्ट की 30 साल पुरानी फिल्म जुनून की याद आ गई है। सोशल मीडिया पर लोग दोनों फिल्मों की तुलना भी कर रहे हैं।
अमर कौशिश की फिल्म 'भेड़िया' में वरुण का किरदार दिन के उजाले में इंसान बनकर रहता है, लेकिन रात होते ही वो भेड़िया में बदल जाता है, उसमें असाधारण शक्ति आ जाती है, वो मांस खाने लगता है और काफी हिंसक हो जाता है। हालांकि कहानी में सस्पेंस के साथ साथ कॉमेडी भी डाली गई है।
अब कुछ ऐसी ही कहानी थी 1992 में आई फिल्म 'जुनून' की। फिल्म में राहुल रॉय ने विक्की उर्फ विक्रम चौहान का रोल निभाया था। विक्की को एक शापग्रस्त शेर घायल कर देता है। इसके बाद विक्रम पर शेर का प्रभाव दिखने लगता है और वो हर पूर्णिमा की रात को इंसान से शेर बन जाता है। महेश भट्ट के निर्देशन में बनी ये फिल्म हिट रही थी। फिल्म में इंसान से शेर में बदलते राहुल रॉय के सीन की काफी चर्चा रही थी..
अब एक बार फिर भेड़िया के ट्रेलर रिलीज के साथ जुनून चर्चा में आ चुकी है। क्या आपको भी भेड़िया के ट्रेलर ने राहुल रॉय के फिल्म की याद दिलाई है!


Click it and Unblock the Notifications












