फ़िल्म 'मेजर' के लिए अदिवि शेष के काम को मिल रही है तारीफ- राष्ट्रीय नायक की भूमिका

By Filmibeat Desk

फिल्म 'मेजर' काफी समय से चर्चा की विषय बनी हुई हैं इस फिल्म के निर्माताओं ने बीते दिन फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया, जो मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की प्रेरणादायी यात्रा और 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों में उनकी बहादुरी और बलिदान को दर्शाता है।एक आर्मी ऑफिसर की भूमिका में नजर आ रहे अदीवि शेष इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं।

जैसे ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया वैसे ही अदिवि ने अपनी परफॉर्मेंस से वहां उपस्थित सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया, उनके हाव भाव पूरी तरह मेजर उन्नीकृष्णन से मेल खा रहे थे।मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित, एक एनएसजी कमांडो, जिन्होंने 26/11 के हमलों के दौरान कई लोगों की जान को बचाते हुए अपने प्राण की आहुति दे दी थी।

Major

अदिवि शेष ने द्वारा निभाई गई इस भूमिका को नेटीजंस काफी प्रसंशा कर रहे हैं।अदिवि शेष कहते हैं कि," फिल्म मेजर को मिली सकारात्मक प्रतिक्रियाओं को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं। मेरे लिए इस पैन इंडिया फिल्म में इस तरह का दमदार किरदार और एक राष्ट्रीय नायक की भूमिका निभाना बहुत ही सम्मान की बात है।

उम्मीद करता हूं कि मैने मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की मेमोरी के साथ जस्टिस किया है और उनकी प्रेरणादायक कहानी को बड़े पर्दे और देश भर के लोगों के सामने लाने की लिए उत्साहित हूं।"अभिनेता ने फिल्म के लिए अपने लुक पर भी कड़ी मेहनत की, जिसे दर्शकों का ध्यान केंद्रित किया है।क्योंकि उन्होंने राष्ट्रीय नायक के व्यक्तित्व को सबसे वास्तविक तरीके से बड़े पर्दे पर उतारा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X