कार्तिक आर्यन की 'चंदू चैंपियन' देख नेटिजेंस कर रहे हैं तारीफ, नेशनल अवार्ड की हो रही है मांग!

साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान द्वारा संग प्रोड्यूस की गई फिल्म चंदू चैंपियन सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म एक खास कहानी दिखाती है, एक ऐसे शख्स की जिसने कभी हार नहीं मानी।
कार्तिक आर्यन ने इस किरदार को बखूबी निभाया है और फिल्म में अपना दिल और जान लगा दी है। अब, जब कबीर खान के डायरेक्शन में बनीं फिल्म रिलीज़ हो चुकी है, ऐसे में कार्तिक अपने बेहतरीन परफॉर्मेंस से दर्शकों को इंप्रेस कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ़ों का बाज़ार गर्म है, लोग कह रहे हैं कि वह अपने किरदार के लिए नेशनल अवार्ड के हकदार हैं। इंटरनेट पर लोग फिल्म में कार्तिक की परफॉर्मेंस की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि एक्टर नेशनल अवार्ड के हकदार हैं। नेटिज़न्स द्वारा मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स पर यहां डालें नजर..
क्या बोले लोग
इस फिल्म को लेकर एक ने लिखा, ''हर किसी की आंखों में गर्व और खुशी के आंसू। पता नहीं कार्तिक को इसके लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिलेगा या नहीं, लेकिन वह इस प्रदर्शन से पूरे देश का दिल जरूर जीत लेंगे!!''
एक ने लिखा, ''यह एक ब्लॉकबस्टर की तरह लग रहा है कार्तिक आर्यन निश्चित रूप से आपके मेहनत को चंदू चैंपियन में इस किरदार के लिए बहुत प्यार और सम्मान मिला है, आपको इस किरदार के लिए निश्चित रूप से राष्ट्रीय पुरस्कार मिलेगा।'' एक ने लिखा, ''क्या बात है दमदार अभिनय।'' लोग इस तरह से फिल्म को लेकर रिएक्ट कर रह हैं।
साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान द्वारा एक साथ प्रोड्यूस की गई चंदू चैंपियन अब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ऐसे में अब यह फिल्म अपनी दमदार कहानी से दुनिया भर के दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार है। काफी समय से फिल्म को लेकर चर्चा थी। लोगों का कहना था कि फिल्म कार्तिक के करियर की सबसे चैलेंजिंग फिल्म है।


Click it and Unblock the Notifications