कुली नंबर 1 के सांग 'तेरी भाभी' में छा गई वरुण धवन- सारा अली खान की केमिस्ट्री, धमाकेदार डांस नंबर

By Filmibeat Desk

लंबे समय के इंतजार के बाद वरुण धवन और सारा अली खान की फिल्म कुली नंबर 1 का पहला पार्टी डांस सांग रिलीज किया गया है। तेरी भाभी सांग पर सारा अली खान और वरुण धवन की जोड़ी कमाल की दिख रही है। सारा अली खान और वरुण धवन ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'कुली नंबर 1' का पहला गाना रिलीज किया, जिसका नाम 'तेरी भाभी' है।

एनर्जेटिक मुव्स, उल्लेखनीय अभिव्यक्ति और गीत के 90 दशक के अनुभव ने, विशेष रूप से सारा अली खान ने फैंस को प्रभावित किया है। उनका एन्ट्री दृश्य जहां वह एक ट्रेन से उतर आती है, उनका वह प्यारा सा भारतीय अटायर, जो रिलीज के बाद से ही इंटरनेट पर छा गया है। वरुण धवन की तुलना गोविंदा से की जा रही है।

Varun Dhawan

दानिश सबरी ने इस गाने के बोल लिखे हैं। देव नेगी और नेहा कक्कड़ ने इस सांग को अपनी आवाज दी है। इस सांग को रिलीज होने के साथ ही लाखों लोगों ने देख लिया है। 90 के दशक की फील देता हुआ ये सांग एक जबरदस्त डांस नंबर है। यू ट्यूब पर इस सांग के वीडियो पर लोग वरुण और सारा की जोड़ी की तारीफ करने से थक नहीं रहे हैं।

आपको बता दें कि ये फिल्म क्रिसमस पर 25 दिसंबर को रिलीज होगी। ये फिल्म साल 1995 में रिलीज हुई गोविंदा और करिश्मा कपूर स्टारर फिल्म कुली नंबर 1 की रीमेक है। फिल्म की कहानी का प्लॅाट वही है। डायलॅाग, शूटिंग और किरदार को लेकर बदलाव किए गए हैं। डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को देखने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है। 'कुली नंबर 1' के अलावा, सारा धनुष और अक्षय कुमार के साथ अपनी अगली 'अतरंगी रे' में दिखाई देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X