'CLASS' के बल्ली ने लड़कियों को बनाया अपना दीवाना, बदन पर किस करती नजर आईं लड़कियां, देखें, वीडियो!

क्लास नेटफ्लिक्स की हिट सीरीज एलीट का एकदम ब्रांड न्यू इंडियन वर्जन है। क्लास वेब सीरिज से अभिनेता सिवायल सिंह खूब छा गए हैं। Cwaayal Singh के हॉट लुक को क्लास में बहुत पसंद किया गया और हर जगह जैसे उन्हीं के चर्चे हो रहे हैं। क्लास के पहले सीजन में बल्ली का किरदार निभाने वाले सिवायल पूरे सीजन में अपनी ऐब्स फ्लॉन्ट करते नजर आए।
सिवायल का "आकर्षक" लुक रील में ही नहीं रियल लाइफ में भी प्रशंसकों को खूब पसंद आ रहा है। यही कारण है कि सिवायल ने अपने इंस्टाग्राम पर एब्स फ्लॉन्ट करती बहुत सी फोटो पोस्ट की हैं जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।
हाल ही में सिवायल ने अपनी एक वीडियो भी पोस्ट की है जिसमें वह एब्स फ्लॉन्ट कर रहे हैं। इस वीडियो में दो लड़कियां उनके बदन पर किस करती नजर आ रही हैं और लिप्स के मार्क छोड़ रही हैं। इस वीडियो और इसकी फोटो सीरीज को सिवायल ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने ब्लू कलर का कलरफुल ट्राउजर पहना हुआ है और उनकी एब्स पर लड़कियों के लिप्स के निशान साफ देखे जा सकते हैं।
Cwaayal ने बहुत ही कम समय में अपनी फैन फॉलोइंग बहुत बढ़ा ली है। क्लास में बल्ली के किरदार से जैसे सिवायल के करियर को एक नई राह मिली है। सिवायल को इंस्टाग्राम पर लगभग 20000 लोग फॉलो करते हैं
आपको बता दें, Class वेब सीरीज सिवायल का पहला प्रोजेक्ट नहीं है। इससे पहले भी 2020 में वे कृति सेनन के साथ रियल जूस को प्रमोट करते हुए एड फिल्म करते हुए नजर आए थे। इस एड फिल्म का वीडियो भी इन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।
फिलहाल सिवायल अब शूटिंग में व्यस्त हैं और शूटिंग के दौरान हुए हरदम अपनी एब्स फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वे अब यंग जनरेशन या यूं कहें लड़कियों के चहेते बनते जा रहे हैं।
क्लास एक्टर Cwaayal Singh अपने इंस्टाग्राम पर अब तक डेढ़ सौ से अधिक फोटो पोस्ट कर चुके हैं और अब उनकी एक-एक पोस्ट पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ रहे हैं। लगता है कि जल्द ही Cwaayal किसी नए प्रोजेक्ट में कदम रखने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications












