Annapoorani- बवाल के बाद नेटफ्लिक्स ने लिया बड़ा फैसला, सदमें मे मेकर्स, करोड़ों का होगा नुकसान!

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई नयनतारा की फिल्म अन्नपूर्णी इस वक्त खबरों का हिस्सा है। विवाद के बाद एक ऐसा फैसला मेकर्स के द्वारा लिया गया है जो कि हैरान करने वाला है। पता चला है कि नेटफ्लिक्स से अन्नपूर्णी को हटा दिया गया है।
जाहिर सी बात है कि इसके बाद मेकर्स को काफी तगड़ा झटका लगने वाला है। इस फिल्म को लेकर आरोप था कि, इसमें लव जिहाद दिखाया गया है। इसके अलावा ये भी दिखाया गया है कि भगवान राम मांसाहारी थे और वनवास के दौरान जानवरों को मार कर मांस खाते थे।
इसी को लेकर बवाल मचा था। हिंदू सेवा परिषद् ने जबलपुर के थाना ओमती में मंगलवार मेकर्स और एक्ट्रेस के खिलाफ FIR दर्ज कराई था। इन सभी के खिलाफ पुलिस ने धारा 153 और 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया गया था।
नेटफ्लिक्स ने हटा दी फिल्म
इतना विवाद और पुलिस केस के चलते नेटफ्लिक्स ने एक बड़ा फैसला ले लिया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने नयनतारा की इस फिल्म को हटा दिया। फिल्म में एक हिंदू पुजारी की बेटी को मांस खाते हुए दिखाने के लिए सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा था।
हिंदू भारत का सबसे बड़ा धार्मिक समूह हैं और हिंदू पुजारी, साथ ही उनके परिवार, आमतौर पर शाकाहारी होते हैं। हालांकि अब देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म कुछ सीन्स को काटने के बाद दोबारा रिलीज होती है या नहीं।
नयनतारा का वर्कफ्रंट
आखिरी बार नयनतारा को शाहरुख खान के साथ देखा गया था। फिल्म जवान में उनकी परफॉर्मेंस शानदार था। अब देखने वाली बात होगी कि इस साल अभिनेत्री किस बॉलीवुड फिल्म का हिस्सा बनती हैं।


Click it and Unblock the Notifications