2019 में नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा बार देखी गईं ये फिल्में और वेब सीरिज- TOP 10 लिस्ट
साल 2019 फिल्मों और वेब सीरिज़ के मामले में काफी शानदार रहा। एक से बढ़कर किरदार और कहानी को सामने रखा गया, जिसे दर्शकों ने बेहद सराहा। सेक्रेड गेम्स 2 का इंतजार हो या दिल्ली क्राइम, टाइपराइटर जैसी कहानियां.. नेटफ्लिक्स ने लोगों को बांध कर रखा। लिहाजा, गूगल के बाद अब नेटफ्लिक्स ने भी साल 2019 की भारत में सबसे ज्यादा पॉपुलर वेब सीरीज़ और फिल्मों की लिस्ट जारी की है।
इस साल भारत में जहां सबसे चर्चित वेब सीरिज रही सेक्रेड गेम्स सीज़न 2, वहीं नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा बार देखी जाने वाली फिल्म रही शाहिद कपूर- कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म कबीर सिंह। जो कि काफी विवादित भी रही थी।

यहां देंखे लिस्ट-
भारत में सबसे पॉपुलर टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में शामिल है- कबीर सिंह, आर्टिकल 15, ड्राइव, बदला, हाउस अरेस्ट, 6 अंडरग्राउंड, चॉपस्टिक्स, बाज़ार, लुका छुपी, रोमियो अकबर वाल्टर..
भारत में सबसे पॉपुलर टॉप 10 वेबसीरिज की लिस्ट में शामिल है- सेक्रेड गेम्स 2, बार्ड ऑफ ब्लड, दिल्ली क्राइम, सेक्स एजुकेशन, लीला, स्ट्रेंजर थिंग्स 3, टाइपराइटर, लिटिल थिंग्स 3, The Witcher, द स्पाई- लिमिटेड सीरिज़....
भारत में सबसे पॉपुलर टॉप 10 रिलीज- सेक्रेड गेम्स 2, कबीर सिंह, आर्टिकल 15, बार्ड ऑफ ब्लड, ड्राइव, बदला, हाउस अरेस्ट, 6 अंडरग्राउंड, दिल्ली क्राइम, चॉपस्टिक्स..
इस साल विदेशी सीरिज का भी बोलबाला रहा। स्ट्रेंजर थिंग्स, सेक्स एजुकेशन जैसी सीरिज जो दुनिया भर में पॉपुलर रही, भारत में भी जमकर देखी गई।
जनवरी 2020: अजय देवगन, दीपिका पादुकोण से लेकर कंगना रनौत का धमाका, बेसब्री से इंतज़ार


Click it and Unblock the Notifications













