..................... धर्मा प्रोडक्शन्स की ड्राइव बुरी तरह से फ्लॉप होने के बाद करण जौहर पर बरसा नेटफ्लिक्स | Netflix is mad at Karan Johar for Drive debacle - Hindi Filmibeat

बुरी तरह फ्लॉप हुई करण जौहर की ये फिल्म, नेटफ्लिक्स ने जमकर सुनाया

करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स ने नेटफ्लिक्स के साथ एक डील की है जिसके तहत धर्मा प्रोडक्शन्स की डिजिटल कंपनी धर्माटिक इंटरटेनमेंट अब नेटफ्लिक्स के लिए सीरीज़ और फिल्में बनाने वाली है। वहीं करण जौहर ने खुद नेटफ्लिक्स के साथ लस्ट स्टोरीज़ बनाई।

लेकिन इस नई दोस्ती का फायदा उठाते हुए करण जौहर ने धर्मा प्रोडक्शन्स की अटकी हुई फिल्म ड्राईव, नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ कर दी। ज़ाहिर सी बात है कि फिल्म को तो फ्लॉप होना ही था।

netflix-is-mad-at-karan-johar-for-drive-debacle

लेकिन इसके बाद जो हुआ वो किसी ने नहीं सोचा था। पहले तो नेटफ्लिक्स ने नेटफ्लिक्स इंडिया को बुरी तरह झाड़ा कि इस तरह की दोस्ती में एप के कंटेंट का स्तर खराब नहीं कर सकते।

वहीं नेटफ्लिक्स इंडिया का कहना है कि उन्होंने दोस्ती पर भरोसा करते हुए ड्राईव जैसी फिल्म रिलीज़ की थी लेकिन फिल्म की क्वालिटी इतनी खराब थी इसकी उन्हें उम्मीद नहीं थी।

अब करण जौहर और नेटफ्लिक्स के आगे आने वाले प्रोजेक्ट पर काफी कड़ाई रखी जा रही है। वैसे भी ये साल धर्मा प्रोडक्शन्स के लिए काफी खराब गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X