..................... नेटफ्लिक्स इंडिया ने अनाउंस की 2021 की 9 बड़ी फिल्में | Netflix India announces 9 films for year 2021 with superstars - Hindi Filmibeat

नेटफ्लिक्स का बॉलीवुड फिल्म कैलेंडर 2021 - बड़े स्टार्स के साथ 9 फिल्मों की धमाकेदार लिस्ट

नेटफ्लिक्स ने 2021 की धमाकेदार शुरूआत सही मायनों में अब जाकर की है। एक तरफ जहां सिनेमाहॉल धीरे धीरे खुल रहे हैं वहीं नेटफ्लिक्स ने साल 2021 के लिए अपना फिल्मी कैलेंडर रिलीज़ कर दिया है। इस कैलेंडर में दर्शकों के मनमुताबिक सब कुछ मिलेगा - एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा, रोमांस।

नेटफ्लिक्स ने 9 हिंदी फिल्मों की घोषणा की है जो इस साल इस प्लेटफॉर्म पर सीधी रिलीज़ होंगी। इन फिल्मों में अर्जुन कपूर से लेकर कार्तिक आर्यन तक और सोनाक्षी सिन्हा से लेकर तापसी पन्नू तक के स्टार्स शामिल हैं।

netflix-india-announces-9-films-for-year-2021-read-full-list-tapsee-sonakshi-arjun-kapoor-others

शुरूआत हो जाएगी 26 मार्च को सान्या मल्होत्रा की फिल्म पगलैट के साथ। हालांकि ये अनाउंसमेंट केवल फिल्मों की घोषणा के लिए हैं। इनकी रिलीज़ डेट्स धीरे धीरे अनाउंस की जाएंगी।

आप भी एक नज़र डाल लीजिए नेटफ्लिक्स के 2021 के फिल्मों के कैलेंडर पर

पेंटहाउस

पेंटहाउस

फिल्म - पेंटहाउस
डायरेक्टर - अब्बास मस्तान
स्टारकास्ट - बॉबी देओल, अर्जुन रामपाल, शरमन जोशी, मौनी रॉय, टिस्का चोपड़ा व अन्य
कहानी - फिल्म पांच शादीशुदा दोस्तों की कहानी है जो एक पेंटहाउस शेयर करते हैं जहां उनके कई राज़ और अईय्याशियां दफन हैं। लेकिन सब कुछ बदल जाता है जब एक सुबह इस पेंटहाउस में एक औरत की लाश मिलती है।

पगलैट

पगलैट

फिल्म - पगलैट
डायरेक्टर - उमेश बिष्ट
कास्ट - सान्या मल्होत्रा, सयानी गुप्ता, आशुतोष राणा, शीबा चड्ढा व अन्य
कहानी - फिल्म एक ऐसी लड़की की कहानी जो कम उम्र में विधवा हो गई है लेकिन दुखी होने की कोशिश भी नहीं कर पा रही है। उसका परिवार उसे रूलाने की पूरी कोशिश कर रहा है। लेकिन वो लड़की अपनी ज़िंदगी के नए मायने ढूंढने में व्यस्त है।

सरदार का ग्रैंडसन

सरदार का ग्रैंडसन

फिल्म - सरदार का ग्रैंडसन
डायरेक्टर - काशवी नायर
स्टारकास्ट - अर्जुन कपूर, नीना गुप्ता, रकुल प्रीत सिंह, जॉन अब्राहम, अदिति राव हैदरी, कंवलजीत सिंह, दिव्या सेठ व अन्य
कहानी - फिल्म एक ऐसे NRI पोते की कहानी है जो अपनी दादी की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। फिल्म एक पंजाबी संयुक्त परिवार की कहानी सामने रखेगी।

मीनाक्षी सुंदरेश्वर

मीनाक्षी सुंदरेश्वर

फिल्म - मीनाक्षी सुंदरेश्वर
डायरेक्टर - विवेक सोनी
स्टारकास्ट - सान्या मल्होत्रा, अभिमन्यु डसानी
कहानी - फिल्म मीनाक्षी और सुंदरेश्वर नाम के एक लड़का लड़की की अरेंज मैरिज की कहानी है। लेकिन जब सुंदरेश्वर को कुंवारे लड़कों के लिए एक जॉब मिलती है जो वो झूठ बोलकर जॉब लेता है और कहीं और शिफ्ट हो जाता है। इसके बाद अरेंज मैरिज में फंसे एक लड़का और लड़की क्या अपनी शादी निभा पाएंगे, यही फिल्म की कहानी है।

जादूगर

जादूगर

फिल्म - जादूगर
डायरेक्टर - समीर सक्सेना
स्टारकास्ट - जीतेंद्र कुमार, आरूषि शर्मा
कहानी - फिल्म एक स्पोर्ट्स कॉमेडी है जहां मैजिक मीनू (जीतेंद्र कुमार) एक छोटा सा जादूगर है जिसे अपने प्यार को पाने के लिए एक फुटबॉल टूर्नामेेंट जीतना है। लेकिन क्या होगा जब उसका प्यार एक तरफा हो और टूर्नामेंट जीतने की भी कोई गुंजाइश ना हो। क्या तब मीनू का मैजिक काम करेगा?

हसीन दिलरूबा

हसीन दिलरूबा

फिल्म - हसीन दिलरूबा
डायरेक्टर - विनिल मैथ्यू
स्टारकास्ट - तापसी पन्नू, विक्रांत मसीह, हर्षवर्धन राणे
कहानी - एक औरत जिसकी दुनिया नॉवेल की कहानियों में उलझी रहती है, क्या होगा जब एक दिन वो अपने ही पति के कत्ल के इल्ज़ाम में फंस जाएगी?

धमाका

धमाका

फिल्म - धमाका
डायरेक्टर - राम माधवानी
स्टारकास्ट - कार्तिक आर्यन, मृणाल ठाकुर, अमृता सुभाष
कहानी - एक एक्स न्यूज़ एंकर, अपने करियर को एक मौका देना चाहता है जब एक टेररिस्ट लाईव बम के साथ उसके चैनल पर कॉल करता है। क्या वो बम को फटने से रोक पाएगा?

बुलबुल तरंग

बुलबुल तरंग

फिल्म - बुलबुल तरंग
डायरेक्टर - श्रीनारायण सिंह
स्टाराकास्ट - सोनाक्षी सिन्हा, ताहिर राज भसीन
कहानी - फिल्म एक छोटे से गांव की चुलबुली लड़की बुलबुल की कहानी है जिसका बस एक ही सपना है कि उसका दूल्हा घोड़ी पर बैठ कर आए। लेकिन क्या होगा जब इस सपने को पूरा करने के लिए भी उसे दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

अजीब दास्तान्स

अजीब दास्तान्स

फिल्म - अजीब दास्तान्स
डायरेक्टर - शशांक खेतान, राज मेहता, नीरज घेवान, कायोज़ ईरानी
स्टारकास्ट - फातिमा सना शेख, जयदीप अहलावत, नुसरत भरूच, अभिषेक बनर्जी, कोंकणा सेन शर्मा, अदिति राव हैदरी, शेफाली शाह, मानव कौल
कहानी - फिल्म चार कहानियों से बनी है। चारों कहानियों रिश्तों की उलझनों और टूटते हुए रिश्तों पर बनी हैं। हर कहानी आपको सही और गलत के बीच की एक अलग ही उलझन में ले आकर खड़ा कर देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X