ए सूटेबल बॉय पर गृहमंत्री की चेतावनी- मंदिर में किस सीन मंजूर नहीं, FIR दर्ज, होगी कानूनी कार्रवाई
नेटफ्लिक्स की फिल्म ए सूटेबल बॉय के किसिंग सीन को लेकर विवाद सियासत तक पहुंच गया है। अभिनेता ईशान खट्टर और अभिनेत्री तब्बू की वेब सीरीज के एक सीन का विरोध किया जा रहा है। इसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। इस सीरीज पर हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने और लव जेहाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है। रिपोर्ट अनुसार नेटफ्लिक्स के दो अफसरों पर रीवा में केस भी दर्ज सोमवार को किया गया।
इस सीरीज के मंदिर के एक सीन की शूटिंग मध्य प्रदेश के महेश्वर घाट पर हुई है। बीजेपी युवा मोर्चा नेता गौरव तिवारी का कहना है कि किसिंग सीन मंदिर के प्रांगण में ही क्यों शूट किया गया। इस पावन धरा का इस्तेमाल लव जिहाद को बढ़ावा देने और हिंदू भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने के लिए किया गया है।

यहां तक कि इस पूरे मामले को लेकर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एमपी पुलिस को जाचं के आदेश दिए हैं। साथ ही इसके लिए बैठक की जाएगी। ओटीटी प्लेटफॅार्म के खिलाफ क्या कार्रवाई की जा सकती है इस पर मध्य प्रदेश की सरकार विचार करेगी।


Click it and Unblock the Notifications