नेटफ्लिक्स ने की प्रभास के साथ तगड़ी डील, 10 साल बाद करने जा रहे हैं धमाका
सुपरस्टार प्रभास, 10 साल बाद राधे श्याम के साथ अपनी लवर बॉय इमेज में वापस आ रहे हैं और उनकी इस वापसी की धमाकेदार तैयारी कर ली है ज़ी नेटवर्क और नेटफ्लिक्स ने। खबर है कि प्रभास की फिल्म राधे श्याम के डिजिटल राइट्स हिंदी में नेटफ्लिक्स और अन्य भाषाओं में ज़ी नेटवर्क ने खरीद लिए हैं।
यानि कि अगर आप ये फिल्म थिएटर में नहीं देख पाए तो इसे हिंदी में नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे। गौरतलब है कि फिल्म में प्रभास और पूजा हेगड़े बेहद रोमांटिक अवतार में दिखाई देने वाले हैं।

फिल्म का लगभग काम पूरा हो चुका है। ये फिल्म एक पीरियड प्रेम कहानी कही जा रही है जिसे डायरेक्ट कर रहे हैं राधा कृष्ण कुमार। इस समय पूजा हेगड़े हैदराबाद में फिल्म का फाईनल शेड्यूल पूरा कर रही हैं।
बात करें अगर नेटफ्लिक्स डील की तो कोरोना काल में ये दूसरी सबसे बड़ी डिजिटल डील कही जा रही है। इससे पहले, एसएस राजामौली की RRR सबसे बड़ी डिजिटल डील कर चुकी है। दिलचस्प ये है कि ये दोनों ही समझौते, तेलुगू फिल्मों के हिस्से आए हैं।

लवर बॉय इमेज के साथ लौैट रहे प्रभास
राधे श्याम के साथ प्रभास एक दशक बाद अपनी लवर बॉय इमेज में वापस आ रहे हैं। वहीं हिंदी दर्शक उन्हें पहली बार लवर बॉय इमेज में देखेंगे। फिल्म का टीज़र पहले ही रिलीज़ किया जा चुका है और दर्शकों को बहुत ज़्यादा पसंद भी आया है।

एक्शन छवि से मशहूर
पिछले दशक में दर्शकों ने प्रभास को एक्शन मूवी में देखा है और उनकी फिल्मों के साथ उनके फैंस के प्यार और समर्थन की वजह से वह नई ऊंचाइयों पर पहुंचे हैं। अभिनेता अब एक व्यस्त व्यक्ति है क्योंकि बहुत सारे फिल्म निर्माता उनके साथ काम करना चाहते हैं।

आलिया से होगी टक्कर?
माना जा रहा है कि यह फिल्म 30 जुलाई, 2021 में स्क्रीन पर दस्तक देगी और प्रशंसकों द्वारा बेसब्री से इसकी रिलीज़ का इंतज़ार किया जा रहा है और आलिया भट्ट की गंगूबाई से टक्कर ले सकती है। 'राधेश्याम' एक बहुभाषी फिल्म होगी जो राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित और गुलशन कुमार व टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत होगी। यह यूवी क्रिएशंस द्वारा निर्मित है।

पीरियड प्रेम कहानी
फिल्म में प्रभास और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि सचिन खेडकर, प्रियदर्शी, भाग्यश्री, मुरली शर्मा ने प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म भूषण कुमार, वामसी और प्रमोद द्वारा निर्मित है।

पोस्टर ने जीता दिल
महाशिवरात्रि के मौके पर फिल्म का ये शानदार पोस्टर रिलीज़ किया गया था जहां फिल्म के मुख्य किरदारों की कहानी को शिव-पार्वती की महाकाव्य प्रेम कहानी के समान दिखाया गया। पोस्टर में, बर्फ से ढंकी ज़मीन के साथ प्रभास और पूजा हेगड़े, दोनों ज़मीन पर एक दूसरे के बगल में लेटे हुए अलग-अलग दिशाओं में देखते हुए नज़र आ रहे थे।

पांच भाषाओं में रिलीज़
मैग्नम ओपस 'राधेश्याम' यूरोप में स्थापित एक महाकाव्य प्रेम कहानी मानी जा रही है। फ़िल्म को हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज़ किया जाएगा। फिल्म एक बहुभाषी रोमांटिक पीरियड-ड्रामा है।


Click it and Unblock the Notifications