मोनिका ओ माय डार्लिंग: नेटफ्लिक्स की नई क्राइम थ्रिलर फिल्म का ऐलान, दमदार स्टारकास्ट, देंखे फर्स्ट लुक
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने अपनी आगामी फिल्म 'मोनिका ओ माई डार्लिंग' की घोषणा की है। हुमा कुरैशी के जन्मदिन के मौके पर फिल्म के सभी स्टारकास्ट का फर्स्ट लुक भी रिलीज किया गया है। वासन बाला द्वारा निर्देशित, Matchbox Shots द्वारा निर्मित, इस फिल्म में राजकुमार राव, हुमा कुरैशी, राधिका आप्टे, सिकंदर खेर, भगवती पेरुमल, आकांक्षा रंजन कपूर, सुकांत गोयल और जायन मैरी खान जैसे कलाकारों की टुकड़ी होगी।
क्राइम, कॉमेडी और ड्रामा.. नेटफ्लिक्स की आने वाली फिल्म 'मोनिका ओ माई डार्लिंग' की कहानी में ये सब कुछ देखने मिलेगा। इस फिल्म में ब्लैक कॉमेडी और व्हाइट कॉलर क्राइम का तड़का है, जिसमें एक युवक कुछ लोगों के साथ मिलकर एक नृशंस हत्या की प्लानिंग करता है। इस डार्क और भयानक क्राइम ड्रामा में सरवाइवल के लिए किरदार किसी भी हद तक जाते दिखेंगे।

निर्देशक वासन बाला ने अपने उत्साह को साझा करते हुए कहा, "एक क्राइम फिल्म बनाना हमेशा मेरी लिस्ट में शामिल था और इसे नेटफ्लिक्स के लिए Matchbox Shots के साथ बनाना इसे एक बिल्कुल आकर्षक संयोजन बनाता है। इस फिल्म में लालच, प्यार, विश्वासघात, क्रोध की झलक दिखेगी।"
Matchbox Shots की निर्माता सरिता पाटिल ने कहा, "मोनिका ओ माय डार्लिंग दो कारणों से हमारे लिए खास है। हम नेटफ्लिक्स के साथ Matchbox Shots के पहले सहयोग के बारे में उत्साहित हैं और दूसरा हम वासन बाला को कई सालों से जानते हैं और उनके साथ काम करना एक खुशी की बात है।"
नेटफ्लिक्स इंडिया की निदेशक प्रतीक्षा राव ने कहा, "एक दिलचस्प कहानी, शानदार कलाकार और एक ऐसी शैली जिसे एक्सप्लोर किया जा सकता है। हम देश भर से विविध कहानियों को लाकर अपनी फिल्म स्लेट का विस्तार करते हैं, और हम 'मोनिका ओ माई डार्लिंग' के लिए Matchbox Shots, वासन बाला और राजकुमार राव, हुमा कुरैशी, राधिका आप्टे सहित प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ सहयोग करने के लिए उत्साहित हैं।"


Click it and Unblock the Notifications












