नेटफ्लिक्स करेगा लगातार 11 धमाके, शाहरुख, माधुरी, प्रियंका बनेंगी नेटफ्लिक्स का हिस्सा
नेटफ्लिक्स ने भारत में आने के बाद काफी बड़ा धमाका किया है और लोगों ने इसका खुले दिल से स्वागत किया है। यही कारण है कि नेटफ्लिक्स का मार्केट लगातार बढ़ रहा है और एक के बाद एक नई चीजें रिलीज हो रहीं है। अब नेटफ्लिक्स ने एक बड़ा ऐलान किया है जो कि काफी बड़ा कदम साबित हो सकता है। दरअसल नेटफ्लक्स एक के बाद एक 11 भारतीय फिल्मो की तैयारी कर रहा है जिसमें कई बड़े नाम जुड़े हुए है।
बता दें कि नेटफ्लिक्स का हिस्सा बॉलीवुड के दिग्गज शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा और माधुरी दीक्षित नेने बनने वालें है। नेटफ्लिक्स के साथ मिलकर ये फिल्मों को प्रोड्यूस करते हुए नजर आएंगे।

इनके अलावा ऋषि कपूर, अपारशक्ति खुराना, अभय देओल, मिथिला पालकर, मानव कौल, नीना गुप्ता और उषा जाधव भी इन आने वाले प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनने वाले हैं।
इस खबर के आने के बाद लोगों में काफी ज्यादा उत्साह है तो लोग इस दिन का बेसब्री से इंतजार भी कर रहें हैं। इसके पहले भी नेटफ्लिक्स ने काफी धमाका किया हुआ है और लोगों को अपने से जोड़ लिया है। हाल ही में रिलीज हुईं कुछ सीरीज जैसे सैक्रेट गेम्स, लस्ट स्टोरीज कौर ने समेत कई सीरीज ने धमाल मचा दिया था।


Click it and Unblock the Notifications