राजकुमार राव स्टारर 'मोनिका ओ माय डार्लिंग' के प्रीमियर का Netflix ने किया ऐलान, इस दिन आएगी फिल्म!

'बधाई दो' और सस्पेंस थ्रिलर 'हिट - द फर्स्ट केस' सहित दो अलग-अलग शैली की फिल्मों के बाद, राजकुमार राव अब इस साल अपनी तीसरी फिल्म के साथ तैयार हैं। नेटफ्लिक्स ने अपनी आगामी फिल्म 'मोनिका ओ माई डार्लिंग' के प्रीमियर डेट का ऐलान किया है।
राजकुमार राव, राधिका आप्टे, हुमा कुरैशी, सिकंदर खेर स्टारर डार्क कॉमेडी फिल्म 'मोनिका ओ माई डार्लिंग' 11 नवंबर, 2022 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो जाएगी। फिल्म का निर्देशन किया है वसन बाला ने।
फिल्म के कैरेक्टर पोस्टर में राजकुमार को उनके नए चरित्र के रूप में दिखाया गया है, जहां वह एक पंजे में फंसे हुए दिखाई दे रहे है। जहां प्रयोगात्मक अभिनेता को अलग-अलग दिलचस्प किरदार निभाने के लिए जाने जाते है, वहीं 'ओ माई डार्लिंग' के पोस्टर में उनके नए रूप ने विशेष रूप से उनके प्रशंसकों के बीच भारी उत्साह और प्रत्याशा पैदा कर दी है।
वर्षों से फिल्मों में अपने शानदार प्रदर्शन के साथ राजकुमार राव ने खूब दिल जीते हैं! इस साल, पावरहाउस कलाकार 'गन्स एंड गुलाब', 'मिस्टर एंड मिसेज माही' और 'भीड़' सहित विभिन्न शैलियों में दिलचस्प प्रोजेक्ट्स में भी दिखाई देंगे।
वहीं, निर्देशक वसन बाला की यह तीसरी फीचर फिल्म है। उन्होंने नेटफ्लिक्स पर आई Ray एंथोलॉजी में शॉर्ट फिल्म स्पॉटलाइट का भी निर्देशन किया। खास बात है कि नेटफ्लिक्स के पास फिलहाल आगामी फिल्मों की लंबी लिस्ट हैं, जिसमें 'मोनिका ओ माई डार्लिंग' के अलावा, काला, द आर्चीज, खूफिया, चकदा एक्सप्रेस जैसी फिल्में शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications











