..................... Net worth of Ranbir Kapoor and Alia Bhatt will blow your mind- Know their fees, collection of cars and flats | रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की कुल संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे होश- जानिए उनकी फीस, कारों का कलेक्शन और फ्लैट्स - Hindi Filmibeat

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की कुल संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे होश- जानिए उनकी फीस, कारों का कलेक्शन और फ्लैट्स

By Filmibeat Desk

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दोनों ही फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन दोनों कलाकारों ने अपने परिवार के अलग, अपनी अभिनय और मेहनत से बॉलीवुड में अपनी एक खास जगह बनाई है। दोनों ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं, जो ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर बेहद सफल रही है, बल्कि अभिनय के लिए भी सराही गई है।

रणबीर और आलिया जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि दोनों परिवारों ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो 13 अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच शादी के सभी रीति रिवाज निभाए जाएंगे, जैसे कि मेंहदी, हल्दी, संगीत और 15 या 16 अप्रैल को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

net-worth-of-ranbir-kapoor-alia-bhatt-will-blow-your-mind-know-their-fees-collection-of-cars-flats

कोई शक नहीं कि रणबीर और आलिया के फैंस भी इस खबर से बेहद उत्साहित हैं। लिहाजा उनसे जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी भी जानना चाहते हैं। फैंस अकसर दोनों सितारों की कमाई को लेकर उत्सुक रहते हैं। तो बता दें, रणबीर और आलिया दोनों की कुल संपत्ति मिलाकर 500 करोड़ तक की है।

आलिया की फीस

आलिया की फीस

आलिया भट्ट ने साल 2012 में बॉलीवुड में कदम रखा था। पिछले 10 साल में वो कई हिट फिल्में दे चुकी हैं और निर्माता- निर्देशकों की पहली पसंद हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वो एक फिल्म के लिए 5-8 करोड़ रुपये तक फीस चार्ज करती हैं।

21.7 मिलियन डॉलर की संपत्ति

21.7 मिलियन डॉलर की संपत्ति

आलिया भट्ट की अनुमानित अपनी कुल संपत्ति है लगभग 21.7 मिलियन डॉलर (158 करोड़)..एक्ट्रेस एक विज्ञापन के लिए करीब 2 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं, जबकि इवेंट्स में शामिल होने के लिए 30-40 लाख तक चार्ज करती हैं। दूसरी ओर, वह प्रोडक्शन हाउस इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस की मालिक हैं, और वह बच्चों के कपड़ों के ब्रांड 'एड-ए-मम्मा' की संस्थापक भी हैं।

घर और कारों का कलेक्शन

घर और कारों का कलेक्शन

घर की बात करें तो, 2018 में आलिया ने लंदन में अपना घर खरीदा है। इसके अलावा मुंबई के बांद्रा और जुहू में उनके 2 अपार्टमेंट हैं। अभिनेत्री के पास रेंज रोवर इवोक, ऑडी ए6 और क्यू5 और बीएमडब्ल्यू 7 जैसी मंहगी कारों की एक लंबी लाइन है।

रणबीर कपूर की फीस

रणबीर कपूर की फीस

वहीं, रणबीर कपूर की बात करें तो वो एक फिल्म के लिए 20 करोड़ रुपये तक फीस लेते हैं। और यदि फिल्म ब्लॉकबस्टर हो जाए तो यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है।

मुंबई के बांद्रा में रणबीर का अपार्टमेंट है जिसकी कीमत 30 करोड़ रुपये है।

कारों के शौकीन हैं रणबीर

कारों के शौकीन हैं रणबीर

रणबीर के पास कुछ महंगी लग्जरी कारें हैं, जैसे बीएमडब्ल्यू एक्स6 जिसकी कीमत लगभग 1.02 करोड़ रुपये है, लेक्सस, मर्सिडीज-बेंज जीएल क्लास, ऑडी आर8 और रेंज रोवर - और प्रत्येक की कीमत 80 लाख से अधिक है।

रणबीर की कुल संपत्ति

रणबीर की कुल संपत्ति

GQ India के अनुसार, रणबीर की अनुमानित कुल संपत्ति लगभग $45 मिलियन (337 करोड़ रुपये) है। बड़े बजट की फिल्मों के साथ, अभिनेता बहुत सारे ब्रांड प्रचार करते हैं जिससे उसकी कुल आय में बड़ी रकम जुड़ जाती है।

आने वाली फिल्मों की लंबी लाइन

आने वाली फिल्मों की लंबी लाइन

फिलहाल दोनों कलाकार इस साल फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ दिखने वाले हैं। इसके अलावा आलिया की आने वाली फिल्म हैं- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी.. वहीं रणबीर की आगामी फिल्मों में शमशेरा, एनिमल और लव रंजन की फिल्म शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X