अंजान लड़की ने खोला राजा चौधरी का ट्विटर अकाउंट
टेलीविजन कलाकार व श्वेता तिवारी के पूर्व पति राजा चौधरी, जो हाल ही में रिएलिटी शो इमोशनल अत्याचार पर श्रद्धा शर्मा के साथ विवादों के घेरे में आए थे, भी अब ट्विटर पर आ गए हैं। खास बात यह है कि उन्होंने अपना ट्विटर अकाउंट खुद नहीं खोला, बल्कि उनकी एक अंजान दोस्त ने उनका ट्विटर अकाउंट खोला। यही नहीं राजा चौधरी के ट्विटर का लॉग-इन पासवर्ड भी वो लड़की अच्छी तरह जानती है। राजा चौधरी का ट्विटर अकाउंट http://twitter.com/rajachaudhary5 के नाम से बना है।
यह बात राजा चौधरी ने खुद दैट्स हिन्दी से खास बातचीत में बतायी। बुधवार को ट्विटर पर खाता खोलते ही राजा चौधरी ने सबसे पहले अपनी नई दोस्त का जिक्र किया। ट्विटर पर उन्होंने अपनी दोस्त का नाम सोना बताया है। यही नहीं दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, "मैं सचिन या अमिताभ नहीं, मुझे बहुत ज्यादा फॉलोवर्स की चाहत भी नहीं..."
क्लिक करें- बॉलीवुड की अन्य खबरें
दैट्स हिन्दी से फोन पर बातचीत में राजा ने बताया कि वो इन दिनों एक फिल्म में काम कर रहे हैं, जो नीरज वोरा हत्याकांड पर आधारित है। उसमें वो नीरज वोरा के ही किरदार में होंगे। हालांकि उन्होंने बैनर और फिल्म के नाम का खुलासा नहीं किया है।
रिएलिटी शो बिग बॉस के बाद अपने ही एक्सट्रा मेरिटल अफेयर की वजह से चर्चा में आए राजा चौधरी इसी विषय पर एक भोजपुरी फिल्म भी बनाने जा रहे हैं। फिल्म में मुख्य अभिनेता के रूप में भोजपुरी सुपरस्टार दिनेशलाल यादव उर्फ निरहुवा होंगे। हालांकि अभी तक निरहुवा ने फिल्म साइन नहीं की है। यही नहीं फिल्म में अभिनेत्री श्रद्धा शर्मा होंगी। खास बात यह है कि यह फिल्म भी एक्सट्रामेरिटल अफेयर और रिलेशनशिप पर आधारित है।


Click it and Unblock the Notifications











