वाडिया के पिता को अंडरवर्ल्ड की धमकी, मत करो प्रीति को तंग वरना...

Ness Wadia father got warning from underworld to stop troubling Preity Zinta
प्रीती जिंटा और नेस वाडिया का विवाद और भी ज्यादा गहराता जा रहा है। खबर आ रही है कि रवि पुजारी जो कि अंडरवर्ल्ड की दुनिया का जाना माना नाम हैं, की तरफ से नेस वाडिया के पिता को धमकी मिली है कि प्रीती जिंटा को परेशान ना किया जाए। ये काफी हैरान करने वाली बात है कि प्रीती जिंटा के बॉलीवुड में मौजूद करीबी दोस्तों ने प्रीती का साथ नहीं दिया और कइयों ने तो इस मामले पर बोलने से भी इंकार कर दिया। और इससे भी ज्यादा हैरानी भरी बात है कि प्रीती जिंटा ने कुछ साल पहले जिस अंडरवर्ल्ड द्वारा बॉलीवुड सितारों को दी जा रही धमकियों का खुलकर विरोध किया था उसी अंडरवर्ल्ड द्वारा प्रीती का साथ दिया जा रहा है।

रवि पुजारी द्वारा पहले भी कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को धमकियां दी जा चुकी हैं। पुलिस के रिकॉर्ड्स में भी रवि पुजारी का नाम ऐसे कई मामलों को लेकर दर्ज है। कई बार रवि पुजारी द्वारा दी जाने वाली धमकियों के बाद सेलिब्रिटीज पर जानलेवा हमले भी हो चुके हैं और यहां तक कि गुलशन ग्रोवर अंडरवर्ल्ड द्वारा दी गयी धमकियों के बाद मौत का शिकार भी हो चुके हैं। खैर ये तो अलग बात थी लेकिन प्रीती जिंटा के मामले में अंडरवर्ल्ड की दखलअंदाजी वाकी काफी हैरान करने वाली बात है।

साल 2003 में प्रीती जिंटा ने अदालत में जाकर अंडरवर्ल्ड के खिलाफ अपनी गवाही दी थी और उसके बाद से प्रीती को बॉलीवुड का भाई भी कहा जाने लगा था। प्रीती को बॉलीवुड की सबसे तेज और निडर एक्ट्रेस माना जाता है। अब प्रीती के इस मुश्किल समय में अंडरवर्ल्ड द्वारा प्रीती का साथ दिया जाना और नेस वाडिया के पिता को इस तरह से खुलेआम धमकी दिये जाने के पीछे क्या वजह है यो तो वक्त आने पर ही पता चलेगा लेकिन ये तो जरुर है कि अब नेस वाडिया प्रीती जिंटा द्वारा अपने ऊपर लगाए गये आरोपों को लेकर जितना बढ़ चढ़कर बोल रहे थे कहीं ना कहीं इस धमकी के बाद ये जोश थोड़ा तो नीचे गिरेगा।

देखते हैं इस धमकी के बाद नेस वाडिया और उनके पिता का क्या रिएक्शन होता है और साथ ही सभी ये जानने को भी बेताब हैं कि प्रीती इस बारे में क्या कहती हैं। शायद उन्हें भी नहीं पता होगा कि उनकी एक शिकायत का इतना गंभीर परिणाम सामने आएगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X