'दबंग' से घबराए शत्रुघ्न सिन्हा

पिछले सप्ताह 'दबंग' के कलाकारों, निर्माणसमूह और पारिवारिक सदस्यों के लिए इसका प्रदर्शन हुआ था लेकिन तब भी शत्रुघन वहां से नदारद थे। जब यह कहा जाने लगा कि वह जानबूझकर अपनी बेटी की फिल्म देखने से बच रहे हैं तो उन्होंने स्वीकार किया कि वह वास्तव में सोनाक्षी की नई फिल्म से नजरें मिलाने से बच रहे हैं।
उन्होंने कहा, "मुझे बताइए कि ऐसा कौनसा पिता होगा जिसमें उस समय घबराहट नहीं होगी जब कि उसकी बेटी अपनी जिंदगी के एक नए दौर में कदम रख रही हो। लोग कहते हैं कि सोनाक्षी में पर्दे पर मेरे जैसा आत्मविश्वास है। यह सुनकर मुझे बहुत गर्व होता है लेकिन मैं नहीं चाहता कि वह खुद को लेकर बहुत सचेत रहे या यह सोचे कि लोग क्या कहेंगे। मैंने उसके साथ फिल्म के कुछ दृश्य देखे और मैं अपने आंसूओं को नहीं रोक सका।" जब शुक्रवार को प्रदर्शित हुई इस फिल्म पर समीक्षकों और अन्य लोगों की प्रतिक्रिया आ जाएगी, उसके बाद ही शत्रुघ्न इसे देखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications