..................... Nepal Plane Crash | Taruni Sachdev | Rasna Girl Death | Paa Child Actress | नेपाल विमान हादसा | तरूणी सचदेव | रसना गर्ल की मृत्यु | पा की बाल कलाकार - Hindi Filmibeat

ऑरो की दोस्त तरूणी की नेपाल विमान हादसे में मौत, आहत हुए बिग बी

taruni sachdev
नेपाल में हुए विमान हादसे में जिन भारतीयों की मौत हुई है उनमें बाल कलाकार तरुणी सचदेव भी शामिल हैं। 14 साल की तारुणी को 'रसना गर्ल' के नाम से भी जाना जाता है। तारुणी ने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'पा' में ऑरो की फ्रैंड के रूप में दिखाई दी थीं।

इतना ही नहीं वो साउथ की कई फिल्मों में भी काम कर चुकी थीं। तारुणी ने अब तक 50 से भी ज्यादा विज्ञापनों में काम किया था। जिसमें से एक में वह करिश्मा कपूर के साथ नजर आईं थीं। इस हादसे में तरुणी के साथ उनकी मां की भी मृत्यु हो गई।

इस हादसे से आहत हुए अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया है कि अभी-अभी पढ़ा मेरी फिल्म 'पा' की बाल कलाकार तरुणी का नेपाल में हवाई दुर्घटना में निधन हो गया है। काश यह सच नहीं होता।

21 लोगों को लेकर जा रहे अग्नि एयर विमान में 18 यात्री के साथ 3 क्रू मेंबर थे। यह विमान जोमसोम हवाई अड्डे पर उतरते वक्त क्रैश हुआ। जोमसोम नेपाल का मशहूर पर्यटन स्थल है जिसे ट्रैकिंग के लिए जाना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X