मनीषा सम्राट की शादी में पीएम-बॉलीवुड ने भरी रंगत

Manish Koirala
काठमांडू। नैसर्गिक सुंदरता की धनी मिस मनीषा कोइराला शनिवार को मिसेज मनीषा सम्राट बन गई। मनीषा की इस खुशी में उनके करीबी मित्रों के अलावा कई राजनैतिक हस्तियां भी शामिल हुई। जिसमें नेपाल के पीएम माधव कुमार नेपाल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। आपको बता दें बॉलीवुड अदाकार मनीषा कोइराला ने अपने से सात साल छोटे नेपाली व्यवसायी सम्राट दहाल के साथ नेपाली पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शनिवार सुबह शादी रचाई। इससे पहले शुक्रवार रात मंगनी और मेंहदी की रस्म हुई।

जानिए फिल्मी गपशप

नवदंपति ने अपने निकट संबंधियों के लिए रविवार को सोल्टी क्राउन प्लाजा होटल में एक प्रीतिभोज आयोजित किया जिसमें नेपाल के प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल,माओवादी प्रमुख प्रचंड, पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र सहित सभी बडी हस्तियां आई। स्वागत समारोह में उपप्रधानमंत्री सुजाता कोइराला, सत्तारूढ सीपीएन यूएमएल पार्टी के अध्यक्ष झालनाथ खानल, नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष सुशील कोइराला ने भी शिरकत की। चार दिवसीय शादी समारोह में बॉलीवड की ओर से ्भिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता, बॉलीवुड के एक्टर जैकी श्रॉफ, गुलशन ग्रोवर, मॉडल से अभिनेत्री बनी सुमन रंगनाथन समारोह में मौजुद थे ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X