Nepal Parliament Video: फूंकती संसद के सामने Gen Z ने बनाई रील, उठती लपटों के बीच नाचता रहा शख्स

Nepal Gen Z Protest Video

Nepal Gen Z Protest Video: भारत के पड़ोसी देश नेपाल में बुरी तरह हिंसा और हंमागा उठ खड़ा हुआ है। जहां एक ओर प्रदर्शनकारियों ने नेपाली संसद को आग के हवाले कर दिया है तो वहीं प्रधानमंत्री समेत कई मंत्रियों ने इस्तीफे दे दिए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो उठा है। ये वीडियो सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले Gen Z शख्स का है।

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि देश के हालातों पर किस तरह से शख्स नाचता-रील बनाता और खुशियां सेलिब्रेट करता दिखाई दे रहा है। Gen Z का ये वीडियो देख तमाम लोग हैरानी जता रहे हैं। शख्स ने जलती नेपाली सांसद की उठती लपटों में ये रील बनाई है।

क्या है पूरा मामला

नेपाल की राजधानी काठमांडू समेत कई शहरों में हालात अभी तक तनावपूर्ण बने हुए हैं। सोशल मीडिया बैन किए जाने के बाद भड़के युवाओं ने आंदोलन छेड़ दिया और सड़कों पर उतर आए। इस प्रदर्शन में अबतक 20 लोगों के मारे जाने की खबर है। सोमवार को पीएम ओली ने कहा था कि पद से इस्तीफा देना पड़ा तो दे देंगे लेकिन सोशल मीडिया से बैन नहीं हटाएंगे। इसके बाद प्रदर्शनकारियों की नाराजगी को देखते हुए बैन हटा लिया गया।

तनावपूर्ण हालात को देखते हुए नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनका इस्तीफा राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने स्वीकार कर लिया। लेकिन इसके बाद राष्ट्रपति पौडेल ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के इस्तीफे के बाद भी प्रदर्शनकारी शांत नहीं हो रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: viral video bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X