नेपाल कोर्ट ने Adipurush से हटाया बैन, भड़के हुए मेयर ने दे डाली इतनी बड़ी धमकी?

आदिपुरुष की रिलीज के बाद जिस तरह का बवाल हुआ था वो किसी से छिपा नहीं है और इस फिल्म के विरोध के साथ साथ कई जगहों पर बैन की मांग भी हुई थी। इस लिस्ट में पड़ोसी देश नेपाल भी शामिल था।
नेपाल इसलिए भड़का हुआ था क्योंकि इस फिल्म में सीता को भारत की बेटी कहा गया है जबकि नेपाल का कहना था कि वो नेपाली थीं। इसके बाद काठमांडू में सभी हिंदी फिल्मों की स्क्रीनिंग बैन कर दी गई थी। हालांकि अब राहत की खबर आ रही है और बैन हटा दिया गया है।
गुरुवार को नेपाल कोर्ट ने सभी हिंदी फिल्मों से बैन हटा दिया और इस लिस्ट में विवादित फिल्म आदिपुरुष भी शामिल है। अदालत ने अधिकारियों से अनुरोध किया है कि देश के सेंसर बोर्ड द्वारा पारित फिल्मों की किसी भी स्क्रीनिंग को न रोका जाए।
लेकिन, काठमांडू के मेयर आदिपुरुष के एक डायलॉग के कारण फिल्म की स्क्रीनिंग के खिलाफ हैं, जिसमें सीता को 'भारत की बेटी' बताया गया है। अपनी असहमति व्यक्त करते हुए, काठमांडू के मेयर बालेंद्र शाह ने कहा कि वह किसी भी तरह की सजा लेने के लिए तैयार हैं, लेकिन नेपाल भर के सिनेमाघरों में आदिपुरुष को प्रदर्शित नहीं होने देंगे।
उन्होंने कहा कि यह मामला "नेपाल की संप्रभुता और स्वतंत्रता" से बहुत जुड़ा है जिसे वह कम नहीं कर सकते। शाह ने एक फेसबुक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा है, ''फिल्म के लेखक ने कहा कि नेपाल भारत के अधीन है, इससे साफ तौर पर भारत की गलत मंशा का पता चलता है।
इसे नेपाल सरकार का स्टंट करार देना और अदालत द्वारा फिल्म की स्क्रीनिंग के पक्ष में आदेश जारी करने का मतलब है, यह स्वीकार करना कि नेपाल कभी भारत के शासन में था, अदालत और सरकार दोनों भारत के गुलाम हैं।'' इसके बाद उनको लेकर काफी चर्चा में है।


Click it and Unblock the Notifications