नेपाल में चांदनी चौक...पर लगा ‍प्रतिबंध!

By Super

Chandani Chowk To China
नेपाल में चौतरफा विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर सिनेमाघर मालिकों ने बॉलीवुड फिल्म 'चंदनी चौक टू चाइना' के प्रदर्शन पर रोक लगा दी है।

अक्षय कुमार और दीपिका पादुकोण के अभिनय से सजी इस फिल्म का विरोध इसलिए हो रहा है क्योंकि इस फिल्म के एक अंश में भारत को भगवान बुद्ध का जन्म स्थान बताया गया है।

काठमांडू स्थित जय नेपाल, कुमारी, गोपी कृष्णा और बराही जैसे मल्टीप्लेक्स एवं गुना व आस्था नारायण जैसे छोटे सिनेमाघरों ने 'चांदनी चौक टू चाइना' के प्रदर्शन को रोक दिया है। अब ये सिनेमाघर इसकी जगह 'गजनी' और कुछ अन्य फिल्मों को दिखा रहे हैं।

दूसरी ओर सिनेमाघरों में फिल्म का प्रदर्शन रुकने के बावजूद छात्रों ने काठमांडू में गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि इस फिल्म के सीडी और वीसीडी अभी बाजारों में बेचे जा रहे हैं।

नेपाल फिल्म निदेशक संघ के अध्यक्ष के. पी. पाठक ने कहा, "फिल्म के अंश में दर्शाया गया है कि नायक भारत में पैदा हुआ है जहां भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था। पूरा विवाद फिल्म के इस अंश की वजह से ही उठा है।"

इस फिल्म के रिलीज होने से पहले नेपाल के सेंसर बोर्ड ने फिल्म के इसी अंश पर अपनी आपत्ति जताई थी जिसके बाद फिल्म वितरकों ने इस अंश को फिल्म से हटा दिया था।

उल्लेखनीय है कि भगवान बुद्ध का जन्म 623 ईसा पूर्व दक्षिणी नेपाल के लुंबिनी नामक स्थान पर एक राजपरिवार में हुआ था। उनके बचपन का नाम सिद्धार्थ था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X