नेपाल: बालीवुड हमे सम्मान दे!

अभी हाल में आई कामेडी फिल्म चांदनी चौक टू चाइना में भगवान बुद्ध की जन्मस्थली के रूप में नेपाल की जगह भारत को दिखाया गया है। जिससे नेपाल में काफी विरोध आया और फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा दी गयी।
नेपाल फिल्म विकास निगम के सदस्य व फिल्म निर्माता युबराज लामा ने भी इस बात पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, '' भारत के बुद्धिजीवी लोग नेपाल की संस्कृति और परंपरा को बहुत निम्न स्तर का मानते है। भारत बुद्धिजीवियो और अनुसंधान के मामले में सर्वोच्च रहा है फिर भी यह अपने पड़ोसी देश के बारे में क्यो नही जानता है और हमेशा इसे नकारात्मक रूप में ही क्यो देखता है।''
लामा 1990 में आई डेविड धवन की फिल्म घरवाली बाहरवाली का जिक्र करते हुए कहते है कि इस फिल्म में नेपाल की लड़की को अनिल कपूर की बाहरवाली पत्नी के रूप में और भारत की लड़की को घरवाली पत्नी के रूप दिखाया गया है, बाहरवाली पत्नी का मतलब रखैल से लिया जाता है।
वही 1998 में नेपाली मूल के पुलिस अफसर प्रशांत तमांग के इंडियन आइडल के विजेता बनने पर एक भारतीय रेडियो जॉकी ने तो यहां कह डाला था कि अब जब नेपाली लोग गायक बनने लगेगे तो हमारे घरो में पहरेदारी कौन करेगा।
लामा कहते है, '' जब आप नेपाल की बात करते है तो हमेशा उन सैकड़ो नेपाली लोगो को जरूर याद करे जो चीन और पाकिस्तान की लड़ाई में भारत की ओर से लड़ते हुए शहीद हो गए थे।''


Click it and Unblock the Notifications











