..................... Neither India nor Pakistan, Dhurandhar was shot in this country, how Pakistan's Lyari town was shown - Hindi Filmibeat

ना इंडिया ना पाकिस्तान, इस देश में हुई है धुरंधर की शूटिंग, जानिए कैसे दिखाया गया पाकिस्तान का ल्यारी टाउन

Dhurandhar Shooting Set Location: धुरंधर ने रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचाया हुआ है। मेकर्स के सोच से परे फिल्म प्रदर्शन कर रही है। बता दें कि इस फिल्म की रिलीज के बाद लोगों के मन में कई सवाल थे कि क्या इस फिल्म का सेट बनाया गया था या फिर से पाकिस्तान में ही शूट हुई है।

Dhurandhar

क्योंकि जिस तरह से इसके सीन्स फिल्माए गए हैं ऐसा लगता है कि सारी रियल लोकेशन हैं। लेकिन आप ये सोच रहे हैं कि फिल्म रियल लोकेशन पर फिल्मायी गई है तो ये पूरी तरह से चौकाने वाला है क्योंकि ऐसा बिल्कुल नहीं है।

धुरंधर के एक एक सीन को परफेक्ट बनाने के लिए बहुत मेहनत की गई है। पाकिस्तान के ल्यारी को किस तरह से दिखाया गया है कि किसी को भी यकीन हो जाएगा कि फिल्म किसी लोकेशन पर शूट हुई है।

पूरा का पूरा सेट है नकली

जी हां, आदित्य धर की यह फिल्म भले ही पाकिस्तान में सेट है और इसी तरह का फ्लेवर लाने के लिए सेट को डिजायन किया गया था। जो जगह आपने इस फिल्म में देखी है वो वास्तविक नही है। बता दें कि ये एक सेट बैंकॉक में बनाया गया था जो कि छह एकड़ में फैला हुआ है। इस विशाल सेट को प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस जोहरे ने बड़ी कुशलता से डिजाइन किया था। 16 दिसंबर को इंस्टाग्राम पर जोहरे ने यूट्यूबर 'द फैक्ट बोई' का एक वीडियो साझा किया, जिसमें बताया गया है कि सेट कैसे बनाए गए और फिल्म की शूटिंग कैसे हुई। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हो गए थे और डिजायनर की तारीफ कर रहे हैं।

विदेश से आए कलाकार

इस सेट को बनाने के लिए काफी मेहनत लगी है और इसको बैंकॉक और थाईलैंड से आए 500 से अधिक लोगों ने बनाया है। इसके अलावा काफी संख्या में भारतीय कलाकार भी थी। गौरतलब है कि इन कलाकारों ने इसको पहले 'द फैमिली मैन' और 'द नाइट मैनेजर' सेट बनाए हैं। वीडियो में बताया गया कि पाकिस्तानी फील देने के लिए काफी कुछ इस सेट में बारीकी से किया गया था। अखबारों की कटिंग से लेकर उर्दू में लिखा इस्तेहार तक नजर आ रहे हैं।

Read more about: dhurandhar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X