17 दिसंबर को देखें 'तेरा क्या होगा जॉनी'

By Jaya Nigam

निर्माता टूटू शर्मा की फिल्म 'तेरा क्या होगा जॉनी' 2008 से ही तैयार है लेकिन वह कहते हैं कि इसे प्रदर्शित करने का सही समय अब आया है। वह कहते हैं कि फिल्म के मुख्य अभिनेता नील नितिन मुकेश की लोकप्रियता अब काफी बढ़ गई है जो फिल्म को सफल बनाने में मददगार होगी।

टूटू ने कहा, "जब हमने फिल्म में नील को लिया था तो इसकी वजह उनकी लोकप्रियता या प्रसिद्धि नहीं थी। हमने उनकी अभिनय प्रतिभा की वजह से उनको लिया था। वह बहुत प्रतिभाशाली व मेहनती हैं और 'तेरा क्या होगा जॉनी' के अन्य सभी कलाकार भी ऐसे ही हैं।" उन्होंने कहा, "पिछले सालों के दौरान नील ने अपनी पहचान बनाई है और वह फिल्मोद्योग में बहुत लोकप्रिय हो गए हैं। इस तरह से यह बहुत अच्छा है कि हम इस फिल्म को अब प्रदर्शित कर रहे हैं।"

सुधीर मिश्रा के निर्देशन में बनी 'तेरा क्या होगा जॉनी' में सोहा अली खान, केके मेनन, करन नाथ, शहाना गोस्वामी और नवोदित अभिनेता सिकंदर अग्रवाल ने भी अभिनय किया है। औसत बजट में बनी यह फिल्म 17 दिसम्बर को प्रदर्शित होने जा रही है। फिल्म की कहानी एक 16 वर्षीय लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है।

फिल्म के प्रदर्शन में हुई देरी पर टूटू कहते हैं, "हमारे पास फिल्म का अंतर्राष्ट्रीय संस्करण था। लंदन और न्यूयार्क सहित विभिन्न फिल्म समारोहों में इसका प्रदर्शन हुआ लेकिन हम भारतीय दर्शकों के लिए इसका व्यवसायीकरण चाहते थे। हमने इसमें दो-तीन गाने जोड़े और कुछ दृश्यों की शूटिंग दोबारा की। इस सब में समय लग गया और अब हमें लगता है कि 17 दिसम्बर प्रदर्शन का सही समय है।" टूटू इससे पहले 'राजकुमार', 'घरवाली बाहरवाली' और 'खुल्लम खुल्ला प्यार करें' फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X