मधुर के 'जेल' के कैदी नील

इसके लिये नील अपना वजन कम करने के अलावा कैदियों जैसे हावभाव भी सीख रहे हैं। नील इस समय न्यूयार्क में कबीर खान की फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।
वे शूटिंग से फुरसत पाते ही कैदियों से संबंधित साहित्य व फिल्मों को पढने देखने लगते हैं। नील ने बताया कि उन्होंने द शवशंक रेडेमपशन, द ग्रेट एसकेप और कैदियों पर आधारित कई कहानियां देखी हैं।
मधुर भंडारकार वास्तविक जीवन पर आधारित फिल्में बनाने के लिये जाने जाते हैं। चांदनी बार, कारपोरेट जैसी फिल्में बनाने के बाद उनकी फिल्म फैशन भी चर्चा में है और अब वे कैदियों की दुदर्शा पर आधारित फिल्म बनाना चाहते हैं जिसके लिये उन्होंने नील नितिन मुकेश को कैदी की भूमिका में लिया है.
प्रतिदिन फ्री एसएमएसः लेटेस्ट बॉलीवुड न्यूज़


Click it and Unblock the Notifications