नील नितिन मुकेश का जन्मदिन जोक बनकर रह गया!

सोशल मीडिया ने एक एक करके बॉलीवुड सितारों को अपना टारगेट बनाना शुरु कर दिया है। रजनीकांत से शुरु हुआ स्टार्स पर जोक्स बनाने का सिलसिला आलोक नाथ से लेकर अब नील नितिन मुकेश तक पहुंच गया है। दो पहले नीत नितिन मुकेश के जन्मदिन पर सोशल मीडिया में नील को लेकर कुछ बहुत ही मजेदार जोक्स सरकुलेट हुए। इन जोक्स को पढ़कर लोगों ने नील का मजाक उड़ाना शुरु कर दिया। नील ने रात को 12 बजते ही अपने जन्मदिन पर अपने परिवार की तरफ से आए गिफ्ट्स और केक की तस्वीरें ट्वीट करनी शुरु कीं और साथ ही उन्होंने अपने ऊपर बनाए गये जोक्स को भी रिट्वीट करना शुरु किया। उन्होंने एक साथ पांच छ अपने पसंदीदा जोक्स रिट्वीट किये। नील ने ये भी लिखा कि इन जोक्स को पढ़कर वो काफी देर तक हंसते रहे। ये वाकई काफी मजेदार हैं।

नील ने अपने ऊपर बनाए गये इन जोक्स को सीरियसली ना लेकर सिर्फ एक मजाक के तौर पर लिया और खुश होकर इन्हें शेयर किया। लेकिन बाहर लोगों को लगा कि नील खुद को पब्लिसिटी में बनाए रखने के लिए ये सब कर रहे हैं। नील के फैंस भी इन जोक्स को पढ़कर काफी हंसे लेकिन कुछ फैंस को लगा कि नील खुद का ही मजाक क्यों बना रहे हैं। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे मीडिया में और बाकी कलाकारों के बीच उनकी इमेज भी खराब हो सकती है। नील के फैंस ने ये भी कहा कि अपने ऊपर बनाए गये जोक्स को शेयर करके नील ने अपना ही जन्मदिन एक मजाक बना दिया।

नील नितिन मुकेश के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस निरुपा रॉय को लेकर भी कई सारे जोक्स शुरु हुए। उनके रोने का काफी मजाक उड़ाया गया क्योंकि वो हर एक फिल्म में अक्सर रोते हुए ही किरदार में नज़र आती थीं। आलोक नाथ और नील नितिन मुकेश ने तो अपने ऊपर बनाए गये इन जोक्स को काफी पॉजिटिव तरीके से लिया लेकिन अब आगे किन किन कलाकारों को लेकर मजाक बनाया जाएगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X