ये होंगे 2018 के सबसे दमदार विलेन.. धमाकेदार एक्शन.. FINAL है!
प्रभास की आने वाली फिल्म साहो में नील नितिन मुकेश मेन विलेन का किरदार निभाने वाले हैं। फिल्म 2018 में रिलीज होगी।
बाहुबली स्टार प्रभास की अगली फिल्म 'साहो' अपनी शूटिंग से भी पहले काफी सुर्खियां बटोर रही है। जबकि अभी फिल्म का कास्ट तक तय नहीं किया गया है। ताजा खबरों की मानें तो फिल्म में प्रभास के सामने भिड़ते नजर आएंगे बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश।
400 करोड़.... एक ही झटके में सलमान, शाहरूख, आमिर सब पीछे!
साहो की पहली झलक मेकर्स ने बाहुबली 2 के साथ रिलीज की थी, जिसे देखकर फैंस काफी बेसब्र हो गए हैं। वहीं, फिल्म के राइट्स भी काफी मंहगे दामों पर बिक रहे हैं।

नील नितिन मुकेश की बात करें तो फिल्म में उनका किरदार काफी भयानक होने वाला है। माना जा रहा है कि यह किरदार आज तक का सबसे दमदार विलेन हो सकता है। फिल्म में प्रभास और नील के बीच कई दमदार एक्शन सीक्वेंस भी फिल्माए जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications