अभिनेता नील तिहाड़ जेल में

नील ने कहा, "तिहाड़ में कैदी टीजे ब्रांड के नाम से सामान बनाते हैं। मैंने भी वहां से सामान खरीदे। मुझे बताया गया कि इन सामानों की ब्रिकी से तिहाड़ को प्रतिवर्ष 7.5 करोड़ रुपये का राजस्व मिलता है। मैंने वहां से कंबल, शॉल, कुर्ता,मिठाई और कुछ अन्य खाद्य सामग्री खरीदे।"
नील ने कहा, "क्या आपको पता है कि तिहाड़ में 10 दिवसीय ध्यान पाठ्यक्रम भी चलता है? यहां योग गुरु भी आते हैं।" नील यहां सोमवार दोपहर पहुंचे थे।
उल्लेखनीय है कि नील की आगामी फिल्म 'जेल' कैदियों के जीवन पर ही आधारित है। फिल्म में उनके साथ अभिनेता मनोज बाजपेयी भी नजर आएंगे।
फिल्म 'जेल' का निर्देशन मधुर भंडारकर ने किया है।
जेल तिहाड़ जेल दिल्ली नील नीतिन मुकेश मनोज बाजपेयी delhi jail manoj bajpai neil nitin mukesh tihar jail


Click it and Unblock the Notifications