CONFIRM: रोहित शेट्टी, अजय देवगन की 'गोलमाल अगेन'.. ये एक्टर भी FINAL

रोहित शेट्टी, अजय देवगन की फिल्म गोलमान अगेन से अब नील नितिन मुकेश भी जुड़ चुके हैं। यहां जानें फिल्म की पूरी कास्ट।

By Neeti

रोहित शेट्टी की धमाकेदार सीरिज फिल्म गोलमाल की अगली कड़ी 'गोलमाल अगेन' अब फ्लोर पर आने को तैयार है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि धीरे धीरे फिल्म के कास्ट का नाम रिवील किया जा रहा है। हाल ही में फिल्म के लिए परिणीति चोपड़ा और तब्बू को फाइनल किया गया था। बहरहाल, अब फिल्म से नया नाम भी जुड़ चुका है।

यह नाम है- नील नितिन मुकेश। अपनी शादी के बाद नील फिल्म की शूटिंग से जुड़ जाएंगे। यानि की फिल्म की शूटिंग फरवरी से शुरु कर दी जाएगी।

Neil Nitin Mukesh

नील नितिन मुकेश ने खबर को कंफर्म करते हुए बताया कि, यह एक काफी दिलचस्प किरदार होगा.. मैं कॉपोरेट tycoon बना हूं.. जो फिल्म की कहानी को आगे ले जाएगा। मैं रोहित का बहुत बड़ा फैन हूं.. और जब मैंने गोलमाल अगेन की कहानी सुनी तो मैं हंसता ही रह गया।

गोलमाल अगेन में अजय देवगन, परिणीति चोपड़ा, अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, श्रेयास तलपडे, नील नितिन मुकेश और तब्बू मुख्य किरदारों में होंगे।

वहीं, खबर यह भी है कि गोलमाल 4 एक तमिल रीमेक होगी। फिल्म का नाम था सूधू कव्वम जिसे लोगों ने हाथों हाथ ले लिया था। उसी फिल्म के प्लॉट को थोड़ा सा ट्विस्ट कर रोहित शेट्टी गोलमाल 4 बनाने वाले हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X