'3जी' हिट ना हुई तो नील का करियर खतरे में!
नील नितिन मुकेश और सोनल चौहान की साइकॉलोजिकल थ्रिलर फिल्म 3जी से नील नितिन मुकेश और सोनल चौहान दोनों को काफी आशाएं हैं। '3जी' को बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिले इसके लिए नील नितिन मुकेश और सोनल चौहान जमकर कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में मुंबई में सोनल चौहान और नील नितिन मुकेश अपनी आने वाली फिल्म 3जी के प्रमोशन करते हुए दिखे। प्रमोशन के दौरान भी मीडिया ने नील से फिल्म में 30 किस होने वाली बात पर चर्चा की। इस बात के उठते ही नील नितिन मुकेश काफी नाराज हो गये। पहले भी इस बात को लेकर सोनल और नील ने मीडिया से काफी बहस की थी। कि फिल्म में 30 नहीं सिर्फ 3 किस हैं।
नील नितिन मुकेश ने 30 किस होने की बात पूछे जाने पर कहा "जब आप लोग इस तरह के सवाल करते हैं तो मुझे बुरा लगता है। आप कहते हैं कि इसका संबंध दोनों के निजी समीकरण से है लेकिन कैसे? हम पर्दे पर किस तरह के समीकरण की बात कर सकते हैं। आप पूछ रहे हैं कि फिल्म में 30 किसिंग सीन्स हैं, नहीं, सिर्फ 3 हैं। आपको यह फिल्म देखनी चाहिए।" इससे पहले भी जब 3जी फिल्म में किसिंग सीन को लेकर काफी खबरें बन रही थीं तब नील ने कहा था कि "अगर मैं आपके बारे में बकवास लिखूं तो क्या आप विश्वास कर लेंगे। हमारे साथ भी कुछ ऐसा ही है। हमारे बारे में बहुत कुछ ऐसा लिखा जाता है जो कि सच नहीं होता।"
3जी फिल्म की रिलीज से पहले आजकल नील और सोनल एक दूसरे के साथ मिलकर अपनी फिल्म का प्रचार करने में लगे हुए हैं। हाल ही में मुंबई के एक कॉलेज में नील नितिन मुकेश और सोनल चौहान पहुंचे। वहां पर स्टूडेंट्स के साथ सोनल और नील ने काफी मजे किये और अपनी फिल्म से जुड़ी कई मजेदार बातें शेयर कीं। नील नितिन मुकेश के करियर के लिये ये फिल्म काफी मह्त्वपूर्ण है क्योंकि पिछले कुछ सालों से नील के करियर में एक भी अच्छी फिल्म नहीं आई है। अब अगर 3जी फिल्म फ्लॉप होती है तो वाकी नील का करियर खतरे में पड़ जाएगा। कमाल खान ने ट्विटर पर लिखा "3जी के प्रोमो काफी बेहतरीन हैं। फिल्म 100 प्रतिशत हिट होगी । अगर ये हिट नहीं हुई तो नील नितिन मुकेश का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा।"


Click it and Unblock the Notifications












