नील नीतिन मुकेश ने लगाई ऊंची छलांग

फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक अपने बिजी शेडयूल से समय निकला कर नील क्वींस टाउन में स्काय डाइविंग की प्रैक्टिस करते रहते हैं। नील ने स्वयं इस बात को स्वीकारा है कि उन्हें हमेशा से छलांग लगाना बेहद पसंद है।
इसलिए उन्हें जब भी मौका मिलता है, वह इस मौके को छोड़ते नहीं। काम के दौरान खुली हवा में सांस लेने का मौका मिलता है वह स्काइ डाइविंग के साथ अपना पूरा वक्त गुजारते हैं। गौरतलब है कि अपनी आगामी फिल्म प्लेयर्स में वह एक सीन की शूटिंग के दौरान नौवें माले से कूदनेवाले सीन को बिना किसी स्टंटमैन के सहारे के बिना कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











