शॉर्टकट रोमियो के लिए नील ने दी अपनी आवाज़
लगता है एक्टर नील नितिन मुकेश अपनी खानदानी विरासत गायकी को छोड़ना नहीं चाहते हैं। शायद संगीत से अपने लगाव के चलते नील फिल्म शॉर्टकट रोमियो के एक गाने में अपनी आवाज दी है। इस गाने को संगीत हिमेश रेशमिया ने दिया है।
ट्विटर पर नील ने लिखा है कि हिमेश के संगीत से सजे एक गाने की आज रिकॉर्डिंग हुई इसके अनुभव मैं आपसे बाद में साझा करूंगा। प्रेम एवं रोमांच पर बनी शार्टकट रोमियो का निर्देशन सुसी गणेशन ने किया है। यह फिल्म 2006 की गणेशन की तमिल फिल्म थिरुतु पायले की रिमेक है।
इस फिल्म में अमीषा पटेल और पूजा गुप्ता भी नजर आएंगी। आपको बता दें कि नील ने इससे पहले 'आ देखें जरा' और मधुर भंडारकर की फिल्म 'जेल' में भी प्लेबैक किया है।


Click it and Unblock the Notifications