अब्बास मस्तान की 3 फिल्मों में नील नितिन

By Priya Srivastava

अब्बास मस्तान जब भी फिल्में बनाते हैं, अलग अंदाज़ में नजर आते हैं। वे हमेशा अलग तरीके से अपनी फिल्मों में चीजों को दर्शाते हैं। कुछ ऐसे ही प्रयोग वो अपनी आने वाली फिल्‍मों में भी करेंगे। खास बात यह है कि इस बार वो एक-दो नहीं बल्कि तीन फिल्‍में एक साथ बना रहे हैं। यही नहीं तीनों फिल्‍मों में एक ही लीड ऐक्‍टर को चुना है। वो हैं नील नितिन मुकेश।

Neil Nitin Mukesh
गौरतलब है कि अब्बास मस्तान अपनी फिल्मों में हमेशा उन किरदारों को लेते आयें हैं, जिनका अंदाज़ आम लोगों से अलग होता है। खासतौर से वे अपने नायकों को एक्शन फिल्मों में सही तरीके से दर्शाते हैं। यही वजह है कि इस बार उनकी निगाह गई है नील नितिन पर।

अब्बास भाई का मानना है कि नील में उन्हें ख़ास बात ये नजर आई है कि उन्होंने अबतक जिन भी फिल्मों में काम किया है, उन फिल्मों में उन्होंने कभी अपना किरदार नहीं बदला है। यही वजह है कि वे उन्हें पसंद कर रहे हैं। उनका मानना है कि नील नितिन बेहतरीन कलकार हैं और एक निर्देशक के रूप में वे अपने तरीके से नील को तीन फिल्मों में तीन अलग अलग रूपों में दर्शाएंगे।

इस बात से निस संदेह लोगों को ऐसा लग सकता है कि अब्बास अपना बेवजह प्यार नील पर लुटा रहे हैं। जबकि उनकी फिल्में लगतार फ्लॉप हो रही हैं, लेकिन अब्बास मस्तान को अपने काम पर पूरा भरोसा है।

उन्होंने पहले तय किया था कि वे अपनी फिल्मों में अभिषेक बच्चन या बॉबी देओल को लेंगे, लेकिन फिर जब उन लोगों ने नितिन का काम देखा तो उन्हें लगा कि नील में बहुत संभावनाएं हैं और वे इस पर बेहतर काम कर सकते हैं। इसलिए उन्होंने तय किया कि वे नील को इस तरह से प्रस्तुत करने की कोशिश करने वाले हैं जैसे उन्होंने अबतक कभी नहीं किया होगा और साथ ही इस बात का भी उन्होंने दावा किया है कि वे नील की छवि बदल कर रख देंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X