'मेरे रंग से दिक्क़त थी...', जब Katrina Kaif संग इस एक्टर की शूट के पहले दिन ही हो गई थी लड़ाई

Neil Nitin Mukesh On Friendship With Katrina Kaif

Neil Nitin Mukesh On Friendship With Katrina Kaif: नील नितिन मुकेश बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक मशहूर अभिनेता है और आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर में वैसे तो काफी सारी फिल्में की है। इस लिस्ट में एक सबसे बड़ी फिल्म है जिसका नाम न्यूयॉर्क है जो आज भी दर्शकों द्वारा काफी पसंद की जाती है। इस फिल्म में नील और कैटरीना कैफ को साथ में देखा गया था।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि कैटरीना कैफ और नील नितिन मुकेश की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों द्वारा काफी पसंद भी की गई थी। लेकिन अब हाल ही में अभिनेता ने यह खुलासा किया है कि पहन के पीछे हाल कुछ और ही था और दोनों के बीच में दोस्ती नहीं बल्कि दुश्मनी हुआ करती थी।

फ़िल्मीज्ञान के साथ इंटरव्यू के दौरान नील नितिन मुकेश बताते हैं कि "पहले दिन हमारी मुलाकात हुई तो हम बिल्कुल भी अच्छे दोस्त नहीं बल्कि दुश्मन बन गए थे। हम दोनों का पहला सीन साथ में था और हमारी लड़ाई पर लड़ाई हो रही थी। हर बार वह कट किया जा रही थी और कुछ ना कुछ प्रॉब्लम था।"

नील नितिन मुकेश ने आगे बात करते हुए बताया कि "इसीलिए मैंने पूछा कि कुछ प्रॉब्लम है क्या? फिर मुझे पता चला कि मेरे रंग से उनको कुछ दिक्कत थी। फिर किसी किरदार से जिस किस्म से मैं उसको कर रहा था। तो वह मेरे साथ कुछ ना कुछ मस्ती कर रही थी। लेकिन मैं बहुत नाराज हो रहा था क्योंकि मैं आ रहा था एक इंटेंस जॉनी गद्दार फिल्म से।"

अभिनेता ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "मैंने एक्टिंग की पढ़ाई की है और अपनी भाषा को भी अच्छे से जानता हूं। मैं अपनी कोशिश और मेहनत भी कर रहा हूं। जाहिर सी बात है कि वो मुझसे बड़ी स्टार है और उस समय भी थी। इसीलिए मैं सोच रहा था कि मैं ऐसा क्या कर रहा हूं जो सही नहीं बैठ रहा है।"

इस दौरान नील नितिन मुकेश ने इस बारे में भी खुलासा किया कि एक दिन शॉट देने के बाद उनको कैटरीना कैफ ने डांट दिया था। बाद में एक्टर ने ही अभिनेत्री से सामने से बात की और उनको पता चला की एक्ट्रेस गुस्सा नहीं बल्कि नर्वस थी। ऐसा इसीलिए क्योंकि उन्होंने अधिकतर कॉमेडी फिल्मों में काम किया था और दोनों के बीच में झगड़ा खत्म हो गए थे। तब जाकर दोनों ने साथ में काम किया था।

More from Filmibeat

Read more about: neil nitin mukesh katrina kaif
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X