सुपरस्टार प्रभास की तारीफ करते नहीं थक रहे ये सुपरस्टार..जानिए DETAILS
प्रभास बाहुबली 2 के बाद सुपरस्टार बन चुके हैं।बाहुबली 2 के बाद हर किसी को पता चल गया कि प्रभास अपने रोल में परफेक्शन के लिए कुछ भी कर सकते हैं। बाहुबली 2 के बाद प्रभास अब अपनी अगली फिल्म साहो की शूटिंग में इन दिनों व्यस्त हैं।
साहो के लिए भी प्रभास उतनी ही मेहनत कर रहे हैं और एक स्टार ऐसा है जो उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहा है । जी हां और वो कोई और नहीं बल्कि साहो में विलेन का किरदार निभा रहे नील नितिन मुकेश ने किया है।नील नितिन मुकेश प्रभास की खूब तारीफ कर रहे हैं।

उन्होंने कहा है कि बाहुबली 2 की सफलता के बाद प्रभास और भी अधिक विनम्र हो गए हैं। नीलि नितिन मुकेश ने कहा है कि "वो जिस तरह से आम लोगों से मिलते हैं वो शानदार है। आप कभी भी उनकी ऊंची आवाज नहीं सुनेंगे। किसी तरह के नखरे नहीं होते हैं। वो एक बहुत ही अच्छे इंसान हैं ।"
उन्होंने कहा कि "अपने करियर के महत्वपूर्ण 5 साल उन्होंने उस चीज को दिया है जिस पर उन्हें भरोसा था और वो भी इस उम्र में। मैं चैलेंज लगा सकता हूं कि कोई भी और एक्टर ये नहीं कर सकता था। उन्होंने बहुत ही अच्छे से इसे किया है क्योंकि वो इसमें विश्वास करते है। ये बातें प्रभास कैसे शख्स हैं ये बताती है।"


Click it and Unblock the Notifications