..................... Neil Nitin Mukesh to play lead in brother Naman's directorial debut Bypass Road, alongside Adah Sharma - Hindi Filmibeat

Bypass road: नील नितिन मुकेश की फिल्म, उनके छोटे भाई करेंगे डायरेक्शन डेब्यू, Promo रिलीज

अभिनेता नील नितिन मुकेश काफी समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आए है और इस समय वो एक फिल्म को लेकर चर्चा में आ गए है। इस फिल्म की बात करें तो इसका नाम बायपास रोड है और इस फिल्म को उनको छोटे भाई नमन नितिन मुकेश निर्देशित कर रहे है और ये उनका डायरेक्शन डेब्युट है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री अदा शर्मा और गुल पनाग नजर आने वाली है। बता दें कि हाल ही में ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी गई है इसके बात ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

नमन नितिन मुकेश ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक वीडियो है और उसमें फिल्म का नाम नजर आ रहा है। इसके अलावा कुछ लोगों के द्वारा इसके मुहूर्त शॉट की फोटोज और नील नितिन मुकेश की तस्वीरें वायरल हो रही है।

niel nitin mukesh, naman nitin mukesh, bypass road, नील नितिन मुकेश, बायपास रोड, नमन नितिन मुकेश

इस वीडियो शेयर करते हुए नील नितिन मुकेश ने लिखा कि वो 13 सितंबर को गणेश चतुर्थी की मौके पर इसका शुभारंभ कर रहे है।

गौरतलब है कि इस फिल्म में नील नितिन मुकेश ना सिर्फ लीड रोल में नजर आएंगे बल्कि इस फिल्म को खुद नील नितिन मुकेश ने लिखा है।

बता दें कि नील नितिन मुकेश इसको लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड है क्योंकि फिल्म उनकी है और ये एक थ्रिलर फिल्म साबित होने वाली है। इसके अलावा वो कई फिल्मों जैसे साहो के लिए बिजी है और उसकी शूटिंग कर रहे है।

नील नितिन मुकेश एक बेहतरीन अभिनेता है और कई फिल्मों में अपने अभिनय का जादू दिखा चुके है। वो ज्यादातर निगेटिव रोल ही करते है जिसमें वो काफी ज्यादा फिट बैठते है। अब बायपास रोड में उनका किरदार कैसा होगा इसका खुलासा फिलहाल अभी नहीं हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X