कोलकता रेप मर्डर पर घंटो रोता रहा ये एक्टर, सताई 6 साल की बेटी की चिंता तो तुरंत घुमाया कॉल

Neil Nitin Mukesh

Neil Nitin Mukesh On Kolkata Doctor Rape Murder: कोलकाता में युवा डॉक्टर के साथ में दुष्कर्म और निर्ममता से हत्या होने पर देश पूरी तरीके से झकझोर उठा है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि देश के सभी लोग इस घटना के बाद काफी नाराज नजर आ रहे हैं और सभी आरोपी के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग भी कर रहे हैं। इस मुद्दे पर कंगना रनौत से लेकर आलिया भट्ट जैसे सेलिब्रिटीज ने भी निंदा की है।

अब आपको बता दें कि 42 साल के मशहूर अभिनेता नील नितिन मुकेश ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखी और अपनी बेटी को लेकर चिंता भी जाहिर की। नील नितिन मुकेश ने इस घटना को लेकर खुलकर बात की और बताया कि कैसे वह इस भयंकर केस को सुनने के बाद में इमोशनल हो गए थे। वह घंटों तक रोते रहे और इस केस को सुनने के बाद में उनको अपनी बेटी की भविष्य की चिंता होने लगी।बुजोका के साथ में बातचीत के दौरान नील नितिन मुकेश ने इस केस को लेकर बात की और अपना डर भी शेयर किया।

उन्होंने बताया कि जब उनको इस घटना के बारे में पता चला तब उनकी पत्नी और बेटी उनके ससुराल गए हुए थे। घर में वह अकेले थे और इसी के चलते घटना के बारे में जानने के बाद वह 1 घंटे तक रोते रहे।

नील नितिन मुकेश आगे कहते हैं कि "जैसे ही मैं इस खबर को सुना तो मेरी आंखों में आंसू आ गए थे और मैं रोने लग गया था। 1 घंटे से भी ज्यादा देर तक मैं रोता रहा और उदास बैठा रहा। मुझे बहुत अच्छे से याद है कि मैंने अपनी पत्नी को कॉल किया और उससे बात करने की भी कोशिश की थी।"

एक्टर बताते हैं कि इस घटना के बाद में वह अपनी बेटी की भविष्य को लेकर डर गए हैं। नील नितिन मुकेश ने कहा कि "मैं एक बहुत इमोशनल आदमी हूं क्योंकि बहुत से लोग मुझे जानते भी हैं। मैं जानता हूं कि मैं एक पारिवारिक लड़का हूं और मैं हमेशा अपनी बेटी के साथ में रील्स को शेयर करता रहता हूं। हर पिता की तरह मैं भी अपनी बेटी के भविष्य को लेकर सोचता हूं। कल वह बड़ी हो जाएगी तो क्या करेगी मुझे डर लग रहा है।"

जानकारी के लिए आपको बता दें की मशहूर बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश ने रुक्मिणी सहाय के साथ में शादी रचाई थी। दोनों ने साल 2017 में शादी की थी और 2018 में उनकी बेटी हो गई थी। उन्होंने अपनी बेटी का नाम नूर्वी रखा हुआ है।

More from Filmibeat

Read more about: neil nitin mukesh bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X