नील के न्यूड सीन को ब्लर किया
निर्देशक मधुर भंडारकर नहीं चाहते थे कि उनकी आगामी फिल्म जेल को सेंसर बोर्ड से ए सर्टिफिकेट मिले इसीलिए उन्होने नील नीतिन मुकेश के न्यूड सीन को ब्लर इमेज में शूट किया है।
उनकी पिछली फिल्म फैशन को न्यूडिटी के चलते ए सर्टिफिकेट मिला था। इसलिए फिल्म जेल को सेंसर बोर्ड के सामने दिखाने से पहले ही न्यूड सीन को ब्लर कर दिया ताकि कोई परेशानी खड़ी न हो। मधुर चाहते थे कि फिल्म को यू सर्टिफिकेट मिले जिससे हर तरह का दर्शक वर्ग फिल्म को देख सके।
नील नीतिन मुकेश और मुग्धा गोडसे की मुख्य भूमिका से सजी फिल्म जेल 6 नवम्बर को रीलिज होने जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications











